Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 का शानदार समापन हो गया है. फैंस को बड़े मुकाबले इस बार देखने को मिले. रोमन रेंस को तगड़ी सफलता मिली है. उन्होंने नाइट-2 के मेन इवेंट में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. रेंस ने अपने करियर में 7वीं वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है. कंपनी ने उन्हें बड़ा पुश दिया है. खैर चैंपियन बनने के बाद रेंस की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. उन्होंने पूरे लॉकर रूम को चेतावनी दे दी है.
WWE स्टार रोमन रेंस ने क्या कहा?
चैंपियन बनने के बाद पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोमन रेंस ने एंट्री की. वहां पर उन्होंने बड़े सवालों का जवाब दिया. रोमन ने पूरे लॉकर रूम को कड़ी चेतावनी दी. रेंस ने कहा, “ये बात सभी के लिए है. क्या आप मुझे चुनौती देना चाहते हो? मैं इस समय शांति की तलाश में हूं. अगर आप मुझे मेरे आराम के दायरे से बाहर धकेलना चाहते हो, तो आपको उन परिणामों का सामना करना पड़ेगा. सीएम पंक को भी भुगतना पड़ा है”.
ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों Roman Reigns ने WWE WrestleMania 42 में CM Punk को हराकर वर्ल्ड टाइटल जीता
रोमन रेंस और सीएम पंक ने दिया शानदार मैच
रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे. रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना था. रेंस और पंक ने किसी को भी निराश नहीं किया. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. रेंस ने सुपरमैन पंच और स्पीयर से बवाल मचाया. वहीं पंक ने GTS से रेंस को परेशान किया. पंक ने मैच में एक बार रेंस को लो-ब्लो भी लगाया. हालांकि, रेंस ने हार नहीं मानी. मैच के अंतिम पलों में पंक थक गए थे. इसका फायदा रेंस ने उठाया. उन्होंने पंक को दो स्पीयर लगाए और पिन करते हुए जीत दर्ज की. खैर अब देखना होगा कि रेंस को अगला विरोधी कौन होगा.
ये भी पढ़ें: Roman Reigns बने WWE के नए चैंपियन, WrestleMania 42 में दुश्मन को ध्वस्त करते हुए बजाया डंका
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines