Roman Reigns बने WWE के नए चैंपियन, WrestleMania 42 में दुश्मन को ध्वस्त करते हुए बजाया डंका
WWE WrestleMania 42 नाइट-2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस को तगड़ी सफलता मिली है. वो सीएम पंक को हराकर नए चैंपियन बन गए हैं. रेंस ने जबरदस्त एक्शन दिखाया. आइए आपको बताते हैं कि मुकाबले में क्या-क्या हुआ.

WWE WrestleMania 42 नाइट-2 का समापन हो गया है. फैंस को तगड़े मुकाबले वहां पर देखने को मिले. मेन इवेंट में सीएम पंक ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. पंक और रेंस ने किसी को भी निराश नहीं किया. दोनों ने अपनी ताकत दिखाई और फैंस को खुश किया. कंपनी ने इस बार रेंस को बड़ा पुश दिया है. उन्होंने एक बार फिर टाइटल अपने नाम किया है. अब WWE में दोबारा रेंस का राज शुरू हो गया है.
शुरुआत में दिखा रोमन रेंस का दबदबा
2 / 7मैच की शुरुआत में रोमन रेंस ने अपना दम दिखाया. उन्होंने सीएम पंक के ऊपर तगड़े मूव्स लगाए. रिंग के बाहर भी पंक के ऊपर अटैक किया. रेंस ने पंक को दिखाया कि वो असली चैंपियन का सामना कर रहे हैं. उन्होंने जबरदस्त समोअन ड्राप देकर पंक को धराशाई किया.
सीएम पंक ने की वापसी
3 / 7सीएम पंक दिग्गज हैं. रेंस ने शुरुआत में उनके ऊपर हमला किया. पंक ने धीरे-धीरे वापसी की. पंक ने चतुराई से रेंस के मूव्स को काउंटर किया और अपना जलवा दिखाया. पंक ने रेंस के ऊपर घुटने से लगातार हमला किया. फैंस ने भी इस दौरान उनका समर्थन किया.
किसी ने नहीं मानी हार
4 / 7रोमन रेंस ने सीएम पंक को स्पीयर लगाकर पिन किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. उन्होंने सुपरमैन पंच भी लगाए. पंक ने भी रेंस को GTS लगाया. रेंस ने तुरंत ही किकआउट कर लिया. दोनों हार मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हुए. ये देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे.
सीएम पंक ने की चीटिंग
5 / 7मैच में सीएम पंक ने चीटिंग भी की. उन्होंने रोमन रेंस को लो-ब्लो लगाया. ये चीज रेफरी नहीं देख पाए. हालांकि, इसका बिल्कुल भी फायदा पंक को नहीं हुआ. रोमन ने किकआउट करते हुए सभी को चौंका दिया. पंक भी वहां पर निराश नज़र आए.
सीएम पंक का GTS हुआ फेल
6 / 7पंक ने रेंस के ऊपर छलांग लगाकर उन्हें अनाउंस टेबल पर धराशाई कर दिया. इसके बाद उन्होंने रिंग में रेंस को GTS लगाया. पंक दूसरा GTS लगाने में नाकाम रहे क्योंकि वो थक गए थे. वो इसके बाद उठ नहीं पाए. इसका फायदा तुरंत ही रेंस ने उठाया.
रोमन रेंस बने चैंपियन
7 / 7रोमन रेंस ने मैच के अंत में पंक को दो स्पीयर लगाकर पिन किया और मैच अपने नाम कर लिया. जीत के बाद वो काफी खुश नज़र आए. रेंस ने अपने करियर में 7वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है. उन्होंने जीत का जश्न अपने परिवार के साथ रिंगसाइड पर मनाया.