3 कारण क्यों Roman Reigns ने WWE WrestleMania 42 में CM Punk को हराकर वर्ल्ड टाइटल जीता

WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. कंपनी ने इस बार रेंस को तगड़ा पुश दिया है. आइए आपको बताते हैं किन कारणों से रेंस चैंपियन बने हैं.

WWE

WWE WrestleMania 42

Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 नाइट-2 में बड़े मुकाबले इस बार फैंस को देखने को मिले. मेन इवेंट में सीएम पंक ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच बहुत ही तगड़ा मैच हुआ. पंक और रेंस ने जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. दोनों ने खतरनाक मूव्स का इस्तेमाल भी किया. रेंस ने अपने करियर में 7वीं बार वर्ल्ड टाइटल जीता. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों रेंस ने WrestleMania में पंक को हराकर वर्ल्ड टाइटल जीता.

विज्ञापन

WrestleMania XL के बाद नहीं बने चैंपियन

रोमन रेंस ने 2020 से 2024 मध्य तक बतौर चैंपियन गजब का काम किया था. 2024 में हुए WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने उनके टाइटल रन का अंत किया था. इसके बाद से रेंस चैंपियनशिप से दूर ही रहे. पिछले साल भी उनका मेगा इवेंट में नॉन टाइटल मैच हुआ था. रोमन जैसे बड़े स्टार को आप ज्यादा समय तक चैंपियनशिप से दूर नहीं रख सकते हैं. इससे कंपनी को ही नुकसान होता है. ये एक बहुत बड़ा कारण है कि रेंस ने इस साल रेसलमेनिया में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. उनका चैंपियन बनना बिजनेस के लिए भी अच्छी बात है.

विज्ञापन

सीएम पंक ले सकते हैं छुट्टी

सीएम पंक ने पिछले साल नवंबर में जे उसो को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. पंक लगातार काम कर रहे हैं. 2025 में भी पूरे साल वो एक्टिव रहे. उन्होंने Raw के बिजनेस को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ली. अब शायद पंक कुछ समय के लिए छुट्टी पर जा सकते हैं. उन्हें कंपनी द्वारा आराम दिया जा सकता है. इस वजह से शायद रेंस ने वर्ल्ड टाइटल जीता हो सकता है. आप सभी जानते हैं कि बतौर चैंपियन रेंस भी बढ़िया काम करते हैं.

विज्ञापन

फैंस की मांग

पिछले कुछ महीनों से लगातार फैंस ने रोमन रेंस को चैंपियन बनाने की मांग उठाई है. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लगातार बहस होती है. रेंस की पूरी दुनिया में फैन-फॉलोइंग है. हर जगह उन्हें चीयर किया जाता है. दर्शक ओटीसी के नारे लगाते हैं. आप जानते हैं कि WWE का बिजनेस फैंस के साथ ही आगे बढ़ता है. उनका ध्यान रखते हुए कंपनी ने रोमन को वर्ल्ड चैंपियन बनाया हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ