WWE WrestleMania 42 में चैंपियन बनने के बाद Roman Reigns ने पूरे रोस्टर को ललकारा, जानिए क्या कहा

WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल अपने नाम किया. रेंस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जीत के बाद ट्राइबल चीफ की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

WWE WrestleMania 42

Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 का शानदार समापन हो गया है. फैंस को बड़े मुकाबले इस बार देखने को मिले. रोमन रेंस को तगड़ी सफलता मिली है. उन्होंने नाइट-2 के मेन इवेंट में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. रेंस ने अपने करियर में 7वीं वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है. कंपनी ने उन्हें बड़ा पुश दिया है. खैर चैंपियन बनने के बाद रेंस की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. उन्होंने पूरे लॉकर रूम को चेतावनी दे दी है.

विज्ञापन

WWE स्टार रोमन रेंस ने क्या कहा?

चैंपियन बनने के बाद पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोमन रेंस ने एंट्री की. वहां पर उन्होंने बड़े सवालों का जवाब दिया. रोमन ने पूरे लॉकर रूम को कड़ी चेतावनी दी. रेंस ने कहा, “ये बात सभी के लिए है. क्या आप मुझे चुनौती देना चाहते हो? मैं इस समय शांति की तलाश में हूं. अगर आप मुझे मेरे आराम के दायरे से बाहर धकेलना चाहते हो, तो आपको उन परिणामों का सामना करना पड़ेगा. सीएम पंक को भी भुगतना पड़ा है”.

विज्ञापन

रोमन रेंस और सीएम पंक ने दिया शानदार मैच

रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे. रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना था. रेंस और पंक ने किसी को भी निराश नहीं किया. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. रेंस ने सुपरमैन पंच और स्पीयर से बवाल मचाया. वहीं पंक ने GTS से रेंस को परेशान किया. पंक ने मैच में एक बार रेंस को लो-ब्लो भी लगाया. हालांकि, रेंस ने हार नहीं मानी. मैच के अंतिम पलों में पंक थक गए थे. इसका फायदा रेंस ने उठाया. उन्होंने पंक को दो स्पीयर लगाए और पिन करते हुए जीत दर्ज की. खैर अब देखना होगा कि रेंस को अगला विरोधी कौन होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ