Bronson Reed Defeated Roman Reigns: WWE Crown Jewel 2025 की शुरुआत रोमन रेंस के मैच से हुई. उनका सामना ब्रॉन्सन रीड से ऑस्ट्रेलियन स्ट्रीट फाइट मैच में हुआ. रोमन इस मैच में काफी आत्मविश्वास के साथ गए थे और लग रहा था कि ब्रॉन्सन उन्हें नहीं हरा पाएंगे. हालांकि, रीड ने ट्राइबल चीफ का घमंड तोड़ दिया है और उन्हें करारी हार थमाई है. रोमन इस मुकाबले को जीतने के करीब थे लेकिन अपने भाई की एक गलती के कारण वो हजारों फैंस के सामने बेइज्जत हो चुके हैं.
रोमन रेंस को मिली शर्मनाक हार
रेंस और ब्रॉन्सन रीड के मैच की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. दोनों लड़ते हुए फैंस के बीच चले गए. रोमन इसी बीच क्रिकेट बैट लेकर आए और ब्रॉन्सन रीड पर उससे हमला किया. ट्राइबल चीफ ने ब्रॉन्सन के अटैक से खुद को बचाया और केंडो स्टिक से वार किया. ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार ने वापसी की और रोमन रेंस की हालत खराब की. उन्होंने स्टील स्टेप्स और चेयर से वार किया. रीड ने डेथ वैली ड्राइवर मूव का भी उपयोग किया. मैच में ब्रॉन ब्रेकर का दखल हुआ और उन्होंने रोमन पर स्पीयर लगाया.
रोमन की मदद के लिए उसोज़ आए और उन्होंने ब्रेकर-रीड की हालत बिगाड़ दी. ब्रॉन ब्रेकर ने दखल दिया और रोमन रेंस ने उन्हें सुपरमैन पंच लगाकर ढेर कर दिया. रोमन रेंस ने ब्रॉन्सन रीड से खुद को बचाया लेकिन जे उसो ने गलती से ट्राइबल चीफ पर स्पीयर लगा दिया. तालमेल में गड़बड़ी का फायदा ब्रेकर ने उठाया और जे को स्पीयर दिया. ब्रॉन्सन रीड ने रोमन पर सुनामी मूव लगाया और पिन करके जीत अपने नाम कर ली.
भाई के कारण मिली हार से रोमन हताश
रोमन रेंस Crown Jewel 2025 में मिली इस हार से बेहद निराश नजर आए. जे उसो और जिमी उसो रिंग में मौजूद थे. रोमन खुश नहीं थे कि उनके मना करने के बावजूद उसोज़ ने दखल दिया. रोमन अपने भाइयों से नाराज थे और इसी कारण रिंग छोड़कर चले गए. जे को ये बात पसंद नहीं आई और वो रोमन की शिकायत करते हुए बैकस्टेज चले गए. फैंस को लग रहा था कि रोमन और उसोज़ दोनों साथ काम करेंगे. हालांकि, उनके बीच तकरार बढ़ गई है और वो भविष्य में आमने-सामने भी हो सकते हैं.