Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस का बड़ा मैच होने वाला है. सीएम पंक के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए वो भिड़ेंगे. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. हाल ही में खबर सामने आई कि WrestleMania 42 में रेंस का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा. कहा गया कि उन्होंने अभी तक नई डील साइन नहीं की है. वहां से अफवाहें सामने आई कि शायद WrestleMania 42 के बाद रेंस रिटायरमेंट ले लेंगे. रेंस के रिटायरमेंट को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.
क्या WWE WrestleMania 42 के बाद रोमन रेंस हो जाएंगे रिटायर?
रोमन रेंस अभी 40 साल के हैं. पिछले कुछ सालों से WWE में उनका पार्ट-टाइम शेड्यूल रहा है. 2020 से 2024 तक वो चैंपियन भी रहे. 1316 दिन तक उन्होंने राज किया. रेंस अब हॉलीवुड में भी अपना दम दिखा रहे हैं. कई फिल्मों में वो काम कर चुके हैं. खैर रेंस के WWE से रिटायरमेंट को लेकर अच्छी खबर सामने आ गई है. रिपोर्ट के अनुसार वो अभी संन्यास नहीं लेने वाले हैं. शॉन रॉस सैप ने सभी अफवाहों का खंडन करते हुए खुलासा किया है कि ट्राइबल चीफ रेसलमेनिया 42 के बाद रिटायर नहीं हो रहे हैं.
2026 की शुरुआत रोमन रेंस के लिए रही शानदार
2025 में रोमन रेंस की बुकिंग ज्यादा सही नहीं रही थी. सात मुकाबले उन्होंने लड़े, जिसमें चार में हार का सामना करना पड़ा. ट्रिपल एच खराब बुकिंग के लिए विवादों में आए थे. 2026 की शुरुआत रेंस ने WWE में धमाकेदार अंदाज में की है. 31 जनवरी 2026 को सऊदी अरब में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रेंस ने जीत हासिल की. रोमन ने अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता. उन्होंने अंत में गुंथर को एलिमिनेट किया था.
ये भी पढ़ें:-Brock Lesner को मिला WresleMania 42 के ओपन चैलेंज का जवाब, 41 साल के रेसलर ने कर दी बोलती बंद
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
9 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines