'छोटे कद के लोग भौंकते हैं', CM Punk को Roman Reigns के पिता का जिक्र करना पड़ा महंगा, वुमेंस WWE स्टार ने सुनाई खरी-खोटी

WWE Raw के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस को लेकर सीएम पंक ने विवादास्पद बयान दिया. इसकी रेसलिंग वर्ल्ड में खूब चर्चा हो रही है. अब एक फीमेल स्टार ने पंक के ऊपर अपना गुस्सा निकाला है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

WWE

सीएम पंक को लेकर आया बयान

Roman Reigns: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. इस बार रेंस के ऊपर पंक भारी पड़े. पंक ने रेंस के दिवंगत पिता सिका अनोई का नाम भी लिया. पंक ने कहा कि वो रेंस को उनके पिता के बगल में दफन करेंगे. पंक की ये विवादस्पद लाइन अब चर्चा का विषय बन गई है. रेंस भी उनकी बात सुनकर चौंक गए थे. वुमेंस स्टार नाया जैक्स भी समोअन परिवार से आती हैं. अब उन्होंने पंक को खूब खरी खोटी सुनाई है.

विज्ञापन

WWE स्टार नाया जैक्स ने क्या कहा?

Beyond The Bell पॉडकास्ट को हाल ही में नाया जैक्स ने अपना इंटरव्यू दिया. नाया से वहां पर सीएम पंक के कमेंट को लेकर सवाल पूछा गया. नाया ने कहा, “मुझे लगता है कि छोटे कद के लोग जोर से भौंकते हैं. उस पल शायद वो थोड़ा आत्मविश्वास महसूस कर रहे थे. ये मजेदार है क्योंकि आप उसे वो बात कहने के तुरंत बाद वहां  से जाते हुए देखते हैं. इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं जानती हूं कि मेरी फैमिली फिजिकल रूप से क्या कर सकती है. हमने पिछले तीन दशकों में ये चीज साबित की है. वो जो चाहे बोल सकते हैं लेकिन अंत में रोमन रेंस ही राज करेंगे”.

विज्ञापन

नाया जैक्स को हाल ही में मिली सफलता

नाया जैक्स कंपनी में लंबे समय से काम कर रही हैं. WWE द्वारा समय-समय पर उन्हें पुश दिया गया है. पिछले हफ्ते SmackDown का एपिसोड शानदार रहा. वहां पर रिया रिप्ली और इयो स्काई ने वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जैक्स और लैश लीजेंड के खिलाफ डिफेंड की. ये मुकाबला बहुत जबरदस्त रहा था. अंत में नाया और लीजेंड ने टैग टीम टाइटल अपने नाम किया. नाया ने अपने करियर में तीसरी बार टैग टीम चैंपियनशिप जीती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ