SummerSlam: WWE SummerSlam 2026 का सफल समापन हो गया है. नाइट-1 और नाइट-2 में फैंस को बड़े मुकाबले देखन को मिले. कुल 12 मुकाबले दो दिन में हुए. सभी में तगड़ा एक्शन दिखा. केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन ने वापसी की. खैर नाइट-2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच शानदार मैच हुआ और अंत में रेंस ने टाइटल रिटेन किया. रेंस की जीत के साथ अब WWE में द शील्ड ग्रुप का अध्याय भी खत्म हो गया है. रॉलिंस और रेंस ने इस बात का ऐलान कर दिया है.
WWE SummerSlam 2026 में हुआ तगड़ा मैच
रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की राइवलरी तगड़ी रही. दोनों 2012 से काम कर रहे हैं. द शील्ड ग्रुप का दोनों हिस्सा रहे. इनके साथ डीन एंब्रोज भी थे, जो अब AEW में काम कर रहे हैं. रॉलिंस और रेंस का टकराव WWE में लगातार होता रहा है. हमेशा शील्ड की बात ही आती है. इस बार इनके बीच बहुत कुछ दांव पर था. रेंस ने कहा था कि वो SummerSlam 2026 में शील्ड के चैप्टर को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे. रॉलिंस भी इसके लिए तैयार थे. उन्होंने वादा किया था कि वो रेंस को हराकर उनका घमंड तोड़ेंगे.
रोमन और रॉलिंस ने फैंस को क्लासिक मुकाबला दिया. दोनों ने सारी हदें पार कीं. एक-दूसरे पर खूब मूव लगाए. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. रिंग के बाहर भी मैच गया. रोमन ने गलती से रेफरी को स्पीयर लगा दिया. उस समय रॉलिंस रिंग में चेयर लेकर आए गए. रेंस ने पलटवार किया और खुद चेयर हाथ में थाम ली. हालांकि, रेंस ने चेयर फेंक दी. उन्होंने रॉलिंस ने कहा कि हमें इससे आगे बढ़कर लड़ना चाहिए. अंत में रेंस ने रॉलिंस को लगातार तीन खतरनाक स्पीयर लगाए और पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया.
ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam 2026 नाइट-2 रिजल्ट्स: Roman Reigns ने विरोधी को किया तहस-नहस, दिग्गज की वापसी से हड़कंप
WWE में खत्म हुआ द शील्ड का अध्याय
मैच के बाद रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस रिंग में थे. रेंस ने सबसे पहले उठकर द शील्ड का आइकॉनिक पोज दिया. रॉलिंस शील्ड के मास्क के साथ वहां पर आए. उन्होंने भी रेंस के साथ पोज दिया. इस तरह दोनों ने बता दिया कि द शील्ड का आखिरी अध्याय अब खत्म हो गया है. दोनों स्टार्स ने मैच के दौरान मूव के जरिए डीन एंब्रोज को ट्रिब्यूट भी दिया. अब शील्ड का जलवा कभी नहीं देखने को मिलेगा क्योंकि रेंस और रॉलिंस ने इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया है. इसी के साथ इनकी राइवलरी का अंत भी कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam 2026 नाइट-1 रिजल्ट्स: Brock Lesnar की घर पर शर्मनाक हार, Randy Orton की ब्लॉकबस्टर वापसी
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines