WWE SummerSlam 2026 नाइट-1 रिजल्ट्स: Brock Lesnar की घर पर शर्मनाक हार, Randy Orton की ब्लॉकबस्टर वापसी

WWE SummerSlam 2026 नाइट-1 में फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. कंपनी के सभी टॉप स्टार्स ने सभी को दिल जीता. स्टेडियम भी खचाखच भरा हुआ था. आइए आपको बताते हैं कि नाइट-1 में कौन-कौन से मुकाबले हुए.

WWE
1 / 7

WWE SummerSlam 2026 Results Night 1: WWE में समर की सबसे बड़ी पार्टी की शुरुआत हो गई है. नाइट-1 का आयोजन हो गया है. कंपनी ने छह मैच पहले दिन के लिए बुक किए थे. सभी बड़े मुकाबलों में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला. हालांकि, कोई नया चैंपियन नहीं मिला. फैंस ने इस बात की उम्मीद लगाई थी. मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी ने खूब बवाल मचाया. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच हुआ. कोडी रोड्स और सीएम पंक ने भी तबाही मचाई. सबसे बड़ी बात है कि रैंडी ऑर्टन की वापसी देखने को मिली. इसके अलावा बैला ट्विंस ने पेज के ऊपर हील टर्न लेकर चौंका दिया. कुल मिलाकर देखा जाए तो SummerSlam 2026 का पहला दिन बढ़िया था. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच2 / 7

लिव मॉर्गन ने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप इयो स्काई के खिलाफ डिफेंड की. दोनों ने शुरुआत से ही एक-दूसरे पर खूब हमला किया. मॉर्गन और स्काई ने तगड़े मूव्स पर भी किकआउट किया. मैच में रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज ने दखलअंदाजी की. दोनोंं को स्काई ने धराशाई किया. मैच का अंत गजब का रहा. स्काई ने मॉर्गन को रिंग के कोने पर बुलेट ट्रेन मूव लगाया, लेकिन उनके पांव में चोट लग गई. इसका फायदा स्काई ने उठाया. उन्होंने कोड ब्रेकर और दो ओविलियन मूव लगाकर पिन करते हुए टाइटल रिटेन कर लिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सिक्स-मैन टैग टीम मैच

सिक्स-मैन टैग टीम मैच3 / 7

द उसोज़ और जेकब फाटू का मुकाबला सोलो सिकोआ, रॉयस कीज और एलए नाइट के साथ हुआ. मुकाबले में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. सिकोआ बीच-बीच में कॉमेडी रोल में दिखाई दिए. दोनों टीमें कई मौकों पर जीत के करीब पहुंची. बैरीकेड पर कीज को मूव लगाने फाटू गए लेकिन मामला गड़बड़ हो गया. कीज ने उन्हें उठाकर अपने साथ ही पटक दिया. रिंग के अंदर उसो भाई नाइट को फिनिशिंग मूव लगाने वाले थे लेकिन सिकोआ ने पीछे से जिमी को समोअन स्पाइक लगा दिया. इसका फायदा नाइट ने उठाया. उन्होंने जे को BFT मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली. मैच के बाद नाइट और सिकोआ एक-दूसरे के गले लगे. (Photo: WWE.com)

गुंथर का मैच

गुंथर का मैच4 / 7

गुंथर का मुकाबला निक एल्डिस के साथ हुआ. मैच में लगा ही नहीं कि एल्डिस तीन साल बाद  इन-रिंग एक्शन में उतरे हैं. एल्डिस ने गुंथर के हर मूव का करारा जवाब दिया. कई बार लगा कि वो जीत भी जाएंगे. एल्डिस को फैंस ने खूब चीयर भी किया. गुंथर के स्लीपर होल्ड लॉक को भी एल्डिस ने कई बार तोड़ा. हालांकि, अंत में वो इस चीज से बच नहीं पाए. गुंथर ने उन्हें पावरबॉम्ब दिया और इसके बाद लॉक लगा दिया. एल्डिस ने टैपआउट कर लिया. मैच के बाद रिंग के बीच में एल्डिस ने अपने परिवार के साथ फैंस का अभिवादन किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सिक्स-वुमेन टैग टीम मैच

सिक्स-वुमेन टैग टीम मैच5 / 7

निकी बैला, ब्री बैला और पेज का मुकाबला फैटल इंफ्लूएंस से हुआ. ये मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला. हालांकि, मैच में सभी स्टार्स ने खूब एक्शन दिखाया. जेसी ज़ेन ने अंत में पेज को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई. मैच के बाद निकी और ब्री ने पेज पर हमला कर हील टर्न लिया. खासतौर पर निकी काफी गुस्से में थी. उन्होंने पेज को फीनिशिंग मूव लगाकर उनकी हालत खराब कर दी. (Photo: WWE.com)

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच6 / 7

सीएम पंक और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच हुआ. दोनों स्टार्स ने मैच जीतने के लिए पूरी जान लगा दी. पंक तो थक भी चुके थे और उनके घुटने में भी चोट लग गई थी. कोई भी किसी फिनिशिंग मूव से हार मानने को तैयार नहीं था. कोडी के ऊपर पंक के GTS का कोई फर्क नहीं पड़ा. वहींं कोडी का क्रॉस रोड्स भी फेल हुआ. मैच के अंत में रैंडी ऑर्टन ने अचानक वापसी करते हुए कोडी को RKO लगा दिया. इसका फायदा पंक ने उठाया. उन्होंने कोडी को GTS लगाकर पिन किया और टाइटल रिटेन कर लिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

हैल इन ए सैल मैच

हैल इन ए सैल मैच7 / 7

मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच हुआ. दोनों ने खूब तोड़फोड़ की. चेयर्स और टेबल का इस्तेमाल भी हुआ. लैसनर ने फेमी को सात से ऊपर सुप्लेक्स लगाए. उन्होंने एफ-5 भी फेमी को मारे. हालांकि, फेमी को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा. फेमी ने भी लैसनर को पिन किया लेकिन उन्होंने किकआउट कर लिया. लैसनर ने फेमी को स्टील स्टेप्स से खूब मारा. लैसनर ने गुस्से में आकर रिंग की मैट फाड़ दी. उन्होंने लकड़ी के ऊपर फेमी को अंडरटेकर का फिनिशिंग मूव लगाया. इसके बाद भी फेमी ने हार नहीं मानी. अंत में बड़ी मुश्किल से फेमी ने लैसनर को फॉल फ्रॉम ग्रेस मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. मैच के बाद लैसनर ने फेमी की तारीफ की और उन्हें गले लगाया. लैसनर ने माइक पर कहा कि फेमी WWE का फ्यूचर हैं. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन