WWE SummerSlam 2026 नाइट-2 रिजल्ट्स: Roman Reigns ने विरोधी को किया तहस-नहस, दिग्गज की वापसी से हड़कंप
WWE SummerSlam 2026 नाइट-2 में दर्शकों को तगड़ा एक्शन देखने को मिला. कंपनी के सभी टॉप स्टार्स ने सभी को दिल जीता. रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आए. आइए आपको बताते हैं कि नाइट-2 में कौन-कौन से मुकाबले हुए.

WWE SummerSlam 2026 Results Night 2: कल नाइट-1 का शानदार आयोजन हुआ था. वहां पर कंपनी को बड़े मुकाबले देखने मिले. इसी के साथ नाइट-2 का अंत भी हो गया है. कुछ नए चैंपियन दूसरे दिन मिले. सबसे बड़ी बात है कि केविन ओवेंस ने वापसी कर ली है. उन्होंने बड़ा मैच अपने नाम किया. वुमेंस डिवीजन का भी तगड़ा मैच हुआ. वहीं मेन इवेंट रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस एक्शन में दिखाई दिए. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच हुआ. कंपनी ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. कुल मिलाकर देखा जाए तो SummerSlam 2026 का दूसरा दिन बढ़िया था. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या हुआ. (Photo: WWE.com)
फैटल 4वे मैच
2 / 7अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. पहले फिन बैलर और सैमी ज़ेन के बीच मैच तय किया गया था. निक एल्डिस ने शो में आकर गुंथर और केविन ओवेंस को इस मैच में जोड़ा. ओवेंस की धमाकेदार वापसी हुई. चारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. ओवेंस ने इस मैच में बढ़िया काम किया. उन्होंने मैच के अंत में सैमी को पहले सुपरकिक और फिर स्टनर लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल कर ली. (Photo: WWE.com)
WWE यूएस चैंपियनशिप मैच
3 / 7ट्रिक विलियम्स ने WWE यूएस चैंपियनशिप को बैरन कॉर्बिन के खिलाफ डिफेंड किया. मैच में शुरुआत से ही बैरन ने अपना दबदबा बना लिया था. मैच में लिल याची ने दखलअंदाजी की कोशिश की. उन्होंने कैंडो स्टिक और टाइटल का प प्रयोग किया. हालांकि, इन चीजों को फायदा अंत में कॉर्बिन को मिला. अंत में उन्होंने विलियम्स के ऊपर टाइटल से हमला किया और पिन करते हुए जीत हासिल की. अब कॉर्बिन नए चैंपियन बन गए हैं. (Photo: WWE.com)
WWE वुमेंस चैंपियनशिप मैच
4 / 7टिफनी स्ट्रेटन, चेल्सी ग्रीन, जेड कार्गिल, लैश लीजेंड और शार्लेट फ्लेयर के बीच मैच हुआ. इस मैच में चारों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया और जीत के लिए सारी हदें पार कीं. स्टार्स ने हथियारों का प्रयोग भी किया. मैच का अंत गजब का रहा. लैडर के टॉप पर शार्लेट और कार्गिल आपस में लड़ रहे थे. नीचे ग्रीन खड़ी हुई थीं. कार्गिल और फ्लेयर लैडर से गिर गए. ग्रीन ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने जल्दी से लैडर पर चढ़कर टाइटल उठा लिया. इस तरह वो चैंपियन बन गईं. (Photo: WWE.com)
Human Monies on a Pole मैच
5 / 7डेनहाउजेन और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच Human Monies on a Pole मैच हुआ. ये मैच ज्यादा लंबा नहीं चला. जेडी मैकडॉना ने इस मैच में दखलअंदाजी की. वहां पर डेनहाउजेन का साथ देने के लिए जो हेंड्री भी आए. अंत में डेनहाउजेन ने मिस्टीरियो को अपना मूव लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
6 / 7पेंटा ने चैड गेबल के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों ने फैंस का हाई-फ्लाइंग मूव्स से फैंस का खूब मनोरंजन किया. गेबल का मैच में दबदबा देखने को मिला. उन्होंने अंत में पेंटा को अपने लॉक में फंसाया. पेंटा ने टैप आउट कर लिया. इस तरह गेबल नए चैंपियन बन गए. जीत के बाद गेबल काफी भावुक नज़र आए. उन्होंने अपने परिवार के साथ जीत का जश्न मनाया. गेबल ने मेन रोस्टर में अपना सिंगल टाइटल प्राप्त किया है. (Photo: WWE.com)
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच
7 / 7मेन इवेंट में रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप दांव पर लगाई. दोनों ने अपनी हदें पार कीं. रेंस और रॉलिंस हार मानने के लिए तैयार नहीं थे. दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर खूब फिनिशिंग मूव लगाए. हर बार किकआउट देखने को मिला. रिंग के बाहर भी दोनों ने एक्शन दिखाया. रॉलिंस ने जीत का पूरा प्रयास किया. रेफरी भी घायल हो गए थे. अंत में रेंस ने रॉलिंस को तीन लगातार स्पीयर लगाए और पिन करते हुए जीत हाासिल की. मैच के बाद भावुक पल देखने को मिला. रेंस और रॉलिंस ने द शील्ड का आइकॉनिक पोज दिया. (Photo: WWE.com)


















