WWE SmackDown: WWE Elimination Chamber 2026 के आयोजन में अब बस कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. शो से पहले एक बुरी खबर सामने आ गई है. रोमन रेंस के भाई जे उसो मेंस चैंबर मैच से बाहर हो गए हैं. SmackDown के एपिसोड में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसके बाद बड़ा कदम उठाया गया. ब्लू ब्रांड की शुरुआत में ही एक ऐसा सीन दिखा, जिससे सभी हैरानी में पड़ गए. आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं.
WWE SmackDown में घटी बड़ी घटना
WWE Elimination Chamber 2026 से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड लुइसविले, केंटकी में हुआ. कंपनी ने पहले ही बड़े मैचों का ऐलान कर दिया था. इसके अलावा ये भी बताया गया था कि मेंस चैंबर मैच में हिस्सा लेने वाले सभी छह स्टार्स का सैगमेंट होगा. SmackDown की शुरुआत बहुत ही गजब के अंदाज में हुई. बैकस्टेज एक रेसलर के ऊपर किसी ने जानलेवा हमला कर दिया. बाद में खुलासा हुआ कि वो जे उसो हैं. उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. उनके साथ जेकब फाटू मौजूद थे. जे के ऊपर हमला किसने किया इसका पता नहीं चल पाया. वो अब चैंबर मैच से बाहर हो गए हैं. जे ने Raw के एपिसोड में ब्रॉन्सन रीड और ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो को हराकर चैंबर मैच में क्वालिफाई किया था.
ये भी पढ़ें:-‘WWE में कोई नहीं तोड़ पाएगा रिकॉर्ड’, John Cena के 17वें वर्ल्ड टाइटल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
WWE Elimination Chamber 2026 में होंगे बड़े मैच
Elimination Chamber 2026 बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. कंपनी ने चार बड़े मुकाबले रखे हुए हैं. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच में सभी की नजरें रहेंगी. जो भी विजेता होगा उसे रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड टाइटल मैच मिलेगा. इसके अलावा सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. बैकी लिंच भी एजे ली के खिलाफ वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को दांव पर लगाएंगी. बैकी की बादशाहत इस बार खत्म हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-Elimination Chamber 2026 से पहले WWE SmackDown के अंतिम शो में क्या-क्या होगा?, फैंस को मिल सकते हैं नए चैंपियंस
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines