2026 की शुरुआत में WWE को मिले 2 नए चैंपियंस, Rhea Ripley ने दोस्त के साथ मिलकर दुश्मनों को चटाई धूल

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. रिया रिप्ली और इयो स्काई को सफलता मिली. दोनों ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतकर बड़ा कारनामा किया है. कंपनी ने रिया और स्काई को तगड़ा पुश दिया है. आइए आपको बताते हैं कि मैच में क्या-क्या हुआ.

WWE

WWE Raw को मिले नए चैंपियन

Rhea Ripley And Iyo Sky: 2026 का पहला WWE Raw का पहला एपिसोड जबरदस्त रहा. शो की शुरुआत में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. काबुकी वॉरियर्स की ओस्का और कायरी सेन ने अपनी चैंपियनशिप रिया रिप्ली और इयो स्काई के खिलाफ डिफेंड की. दोनों टीमों के बीच तगड़ा मैच हुआ. करीब आधे घंटे तक चले इस मुकाबले में रिया और स्काई को सफलता मिली. दोनों ने साथ में पहली बार विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया है. कंपनी ने इस बार रिप्ली और स्काई को तगड़ा पुश दिया है.

विज्ञापन

WWE Raw में हुआ खतरनाक मुकाबला

Raw में हुए टैग टीम चैंपियनशिप मैच में खतरनाक एक्शन देखने को मिला. शुरुआत में रिया रिप्ली और इयो स्काई ने दबदबा बनाया. दोनों ने कायरी सेन के ऊपर खूब हमला किया. ओस्का और सेन ने धीरे-धीरे वापसी की. दोनों ने मैच में चीटिंग की कोशिश भी की. रिप्ली ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से दिखाया कि क्यों उन्हें टॉप स्टार कहा जाता है. दोनों टीमों ने कई बार एक-दूसरे को पिन करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

विज्ञापन

मैच के अंत में इयो स्काई ने तेजी दिखाई. उनका साथ रिप्ली ने दिया. रिया ने ओस्का को रिप्टाइड लगाया. इसके बाद इयो ने टॉप रोप से उन्हें मूनसॉल्ट दिया. इयो ने रिंग के बाहर सेन पर डाइव लगा दी. रिंग के अंदर रिया ने ओस्का को पिन किया और मैच जीत लिया. इस तरह दोनों बेबीफेस स्टार्स नए चैंपियन बन गए. मुकाबला जीतने के बाद रिया और स्काई ने खूब जश्न मनाया. बैकस्टेज एडम पीयर्स ने भी दोनों को बधाई दी.

विज्ञापन

काबुकी वॉरियर्स ने कब जीता था टाइटल?

10 नवंबर 2025 को बॉस्टन में हुए Raw के एपिसोड में ओस्का और कायरी सेन को सफलता मिली थी. वहां पर दोनों ने शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस को हराकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी. ओस्का और सेन का टाइटल रन कुछ खास नहीं रहा. 56 दिनों तक दोनों चैंपियन रहीं. पहली बार टाइटल डिफेंड उन्होंने किया और गंवा दिया. रिया रिप्ली और इयो स्काई ने दोनों को धराशाई किया. अब देखना होगा कि रिया और स्काई का टाइटल रन आगे कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ