WWE में 157 किलो के रेसलर द्वारा Roman Reigns के जूते चुराए जाने की असली वजह का खुलासा

WWE Raw के एपिसोड में ब्रॉन्सन रीड ने रोमन रेंस के जूते चुरा लिए. कंपनी के इस कदम की काफी चर्चा हो रही है. रीड द्वारा ऐसा किए जाने की वजह भी सामने आई है.

roman (19)

WWE

WWE: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड जबरदस्त रहा. खासतौर पर मेन इवेंट में खूब तबाही मची. ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने मिलकर रोमन रेंस और जे उसो की धज्जियां उड़ा दीं. रीड ने सुनामी और ब्रेकर ने स्पीयर से कहर ढाया. फैंस भी इनके आतंक से हैरान रह गए थे. खैर शो के अंत में रीड ने रेंस के जूते चुराकर उन्हें चूमा. रीड ने कहा कि यह अब मेरे हैं. अब यह बात रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बनी है कि इसके पीछे का असली कारण क्या है.

विज्ञापन

ब्रॉन्सन रीड द्वारा उठाए गए कदम पर आया बयान

Busted Open पॉडकास्ट पर डेव लाग्रेका ने ब्रॉन्सन रीड द्वारा रोमन रेंस के जूते लेने के पीछे का कारण बताया. उन्होंने कहा कि रेंस के जूते लेना पावर और कंट्रोल में बदलाव का प्रतीक है. इसके जरिए रीड ने रेंस और उनके समान दिमाग वाले सभी साथियों को चुनौती पेश की है.

विज्ञापन

डेव लाग्रेका के अनुसार, “यह सब ओनरशिप की बात है. रीड सीधे कह रहे हैं कि अब तुम मेरे हो. आप समझ रहे हैं कि मैं क्या कह रहा हूं. जैसे मैं तुम्हारे जूते ले सकता हूं और वह फिर मेरे हैं. अब सब कुछ मेरा है. ब्रॉन ब्रेकर ने भी यही बात कही. उन्होंने कहा कि यह रिंग अब मेरा है. यह अब तुम्हारी नहीं रही”.

WWE SummerSlam 2025 में होगा बहुत बड़ा मैच

SummerSlam 2025 अब बहुत ज्यादा नजदीक है. 2 और 3 अगस्त को दर्शकों को तगड़ा एक्शन देखने को मिलने वाला है. WWE ने 12 मुकाबले अभी तक बुक किए हैं. रोमन रेंस का मैच भी वहां पर होगा. वह जे उसो के साथ मिलकर ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर का सामना करेंगे. पिछले हफ्ते इनके बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था. रीड और ब्रेकर का अभी तक दबदबा दिखा है. सैथ रॉलिंस इंजरी के कारण कुछ समय के लिए एक्शन से बाहर हो गए हैं. ब्रेकर अब फैक्शन को लीड कर रहे हैं. इनका साथ खूब अंदाज में पॉल हेमन दे रहे हैं. अब देखना होगा कि SummerSlam 2025 में किसकी जीत होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ