हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns के होने वाले टाइटल मैच का नतीजा लीक! ट्राइबल चीफ के फैंस के लिए खुशखबरी

WWE WrestleMania 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. इस मैच के संभावित नतीजे को लेकर बड़ा बयान सामने आया है.

विज्ञापन
WWE WrestleMania 42

Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होगा. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक बड़े मैच का ऐलान कर दिया गया है. सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों का मैच ऑफिशियल हो गया है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि मुकाबला कौन जीतेगा. वैसे फैंस रोमन को चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं. खैर इस मुकाबले के नतीजे की भविष्यवाणी हो गई है. आइए आपको इसके बारे में बताते है.

क्या WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस बनेंगे चैंपियन?

NFL में खेलने वाले प्रोफेशनल फुटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज किटल ने हाल ही में WWE WrestleMania 42 में होने वाले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच को लेकर भविष्यवाणी की. USA TODAY Sports पर बोलते हुए किटल ने कहा, “हमारे पास रोमन रेंस और सीएम पक हैं. खास बात ये है कि रेंस नाइनर्स के फैन हैं, लेकिन मैं उनसे कभी मिला नहीं हूं. वो उन रेसलर्स में से एक हैं जिनसे मैं मिला नहीं. उम्मीद है जब मैं उनसे मुलाकात करूं तो स्पीयर मार सकूं. सीएम पंक हमेशा मेरे प्रति अच्छे रहे हैं. मैं मानता हूं कि रोमन नंबर वन हैं. मुझे लगता है कि रोमन मैच जीतकर चैंपियन बनेंगे”.

ये भी पढ़ें:-Virat Kohli के फैन की WWE WrestleMania 42 में होगी एंट्री! 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन से हो सकती है टक्कर

विज्ञापन

रोमन रेंस ने कब दी सीएम पंक को चुनौती

हाल ही में 31 जनवरी को सऊदी अरब में रॉयल रंबल प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन हुआ था. वहां पर हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस को सफलता मिली. उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार इस मुकाबले को जीता. इसके बाद हुए Raw के एपिसोड में रेंस और सीएम पंक के बीच प्रोमो सैगमेंट हुआ. दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए. अंत में रेंस ने कहा कि वो पंक से नफरत करते हैं और इस वजह से ही उन्हें रेसलमेनिया 42 में अपने विरोधी के रूप में चुन रहे हैं. अब दोनों की राइवलरी में आगे जाकर काफी मजा आने वाला है.

ये भी पढ़ें:-जब Brock Lesnar ने WWE में पार की हैवानियत की सारी हदें, जानबूझकर Randy Orton का फोड़ डाला था सिर, दर्शकों की कांप उठी रूह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola