हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Elimination Chamber 2026 के बाद WWE को मिला नया चैंपियन, कंपनी के सबसे बड़े 'विलेन' की सिट्टी पिट्टी गुम

WWE Raw के एपिसोड में एक बहुत बड़ा सरप्राइज इस हफ्ते फैंस को मिला. पेंटा ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. मिस्टीरियो को इस बार उनके साथियों का साथ नहीं मिला.

विज्ञापन
WWE को मिला नया चैंपियन

Domink Mysterio: WWE Elimination Chamber 2026 के बाद Raw के पहले एपिसोड में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला. WWE के सबसे बड़े हील डॉमिनिक मिस्टीरियो के 93 दिनों के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन का अंत हो गया है. 41 साल के पेंटा ने WWE में अपने करियर में पहला टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया. इससे पहले बहुत बार पेंटा को टाइटल के लिए मौके दिए गए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली. इस बार कंपनी ने उन्हें बड़ा पुश देकर उनके फैंस को खुश किया है.

WWE Raw में हुआ बड़ा मैच

Raw के एपिसोड में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने पेंटा के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप दांव पर लगाई. रिंगसाइड में फिन बैलर और जेडी मैकडॉना भी मौजूद थे. मिस्टीरियो और पेंटा के बीच शानदार मैच हुआ. दोनों ने तगड़े मूव्स लगाकर फैंस को खुश किया. दोनों कई बार जीत के करीब भी पहुंचे. मैच में मिस्टीरियो ने चीटिंग की कोशिश भी की.

मैच का अंत शानदार अंदाज में हुआ. मिस्टीरियो ने मैकडॉना से हथोड़ा लाने के लिए कहा. मैकडॉना लेकर आए, लेकिन फिन बैलर ने मना कर दिया. पेंटा ने रिंग के अंदर से बैलर और मैकडॉना के ऊपर छलांग लगा दी. इसका पूरा फायदा पेंटा को ही मिला. उन्होंने रिंग के अंदर मिस्टीरियो को मैक्सिकन डिस्ट्रायर लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की. इस तरह वो नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए. पेंटा की जीत पर फैंस बहुत खुश दिखाई दिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 2 मार्च, 2026: Roman Reigns की  घनघोर बेइज्जती, फेमस स्टार की बादशाहत हुई खत्म

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने कब जीता था टाइटल?

डॉमिनिक मिस्टीरियो को 2025 में तगड़ी सफलता मिली थी. उन्होंने रेसलमेनिया 41 में करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. इसके बाद उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा. नवंबर में Raw के एपिसोड में जॉन सीना के उनके टाइटल रन का अंत किया. मिस्टीरियो ने Survivor Series 2025 में सीना को हराकर टाइटल दोबारा अपने नाम कर लिया. उनका दूसरा रन ज्यादा खास नहीं रहा. वो इंजरी की वजह से भी बहुत परेशान रहे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-‘Roman Reigns को उनके पिता के बगल में दफन करूंगा’, WWE WrestleMania 42 से पहले ट्राइबल चीफ को मिली धमकी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola