Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस अब अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. अगस्त, 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था. इसके बाद उनके साथ पॉल हेमन भी आ गए. 2024 तक वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे. इस दौरान उन्होंने दिग्गजों को हराया. खैर रेंस के ट्राइबल चीफ के गिमिक को सभी ने पसंद किया. इसकी वजह से ही वो रेसलिंग की दुनिया में छा गए. ब्लडलाइन ग्रुप को भी बहुत सफलता. पॉल हेमन ने अब बड़ा खुलासा किया है. हेमन ने कहा कि रेंस के ट्राइबल चीफ के कैरेक्टर को विंस मैकमैहन ने पसंद नहीं किया था. हॉल ऑफ फेमर ने बताया कि उन्होंने ही विंस को इसके लिए मनाया था.
WWE हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन का बड़ा खुलासा
Insight with Chris Van Vliet को दिए गए इंटरव्यू में पॉल हेमन ने कहा कि शुरुआत में रोमन रेंस के ट्राइबल चीफ के कैरेक्टर का सुझाव विंस मैकमैहन को पसंद नहीं आया था. हेमन ने कहा कि विंस चाहते थे कि रोमन बिग डॉग नाम का ही प्रयोग करें. हेमन ने कहा, “पहली बार मेरे मन में ट्राइबल चीफ का आइडिया आया तो लगा कि सच में ऐसा हो सकता है. विंस मैकमैहन को ये चीज पसंद नहीं आई थी. वो रोमन रेंस को बिग डॉग कैरेक्टर के साथ आगे देखना चाहते थे. मैंने कहा कि मैं रोमन का एडवोकेट नहीं बन सकता. मैं ब्रॉक लैसनर का एडवोकेट रह चुका था. हमें रेंस के लिए कुछ अलग करना था और अलग दिखाना भी था. मैंने विंस मैकमैहन का इसके लिए मनाया था. मैंने कहा कि ये बदलाव उतना ही बड़ा होना चाहिए जितना डेडमैन का अमेरिकन बैडऐस बनना था. ये एक बिल्कुल नया किरदार है. रेंस के ट्राइबल चीफ बनने के लिए कई मुश्किलों से गुजरना पड़ा”.
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 के मंच पर Brock Lesnar ने Paul Heyman के कान में क्या कहा था? हॉल ऑफ फेमर ने खोला राज
रोमन रेंस हैं फ्यूचर हॉल ऑफ फेमर
रोमन रेंस का नाम दिग्गजों की लिस्ट में लिया जाता है. उनकी सफलता के पीछे पॉल हेमन का बड़ा रोल रहा. विंस मैकमैहन अगर उन्हें बिग डॉग किरदार के साथ आगे बढ़ाते तो शायद वो सफलत नहीं हो पाते. अच्छा बात ये रही कि हेमन ने उन्हें मना लिया. विंस की एक गलती से रोमन का करियर खराब हो सकता था. रेंस ने अब कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं. फ्यूचर में उन्हें पक्का हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. कुछ महीने पहले रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी.
ये भी पढ़ें: WWE Night of Champions 2026 से पहले आखिरी SmackDown के नतीजे लीक, मेन इवेंट में टॉप स्टार्स ने मचाई तबाही
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
3 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
1 day agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
2 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
4 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
4 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
4 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines