WWE: हाल ही में हुए WWE Saturday Night’s Main Event में एलए नाइट के खिलाफ मुकाबले में सैथ रॉलिंस को इंजरी आ गई थी. घुटना चोटिल होने के बाद रॉलिंस एक्शन से बाहर हो गए हैं. उन्होंने खुद कह दिया है कि अब उनकी वापसी अगले साल ही हो पाएगी. WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन ने रॉलिंस से हाथ मिलाया था. इसके बाद दोनों के फैक्शन में ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर शामिल हुए. रॉलिंस ने अपने साथियों के साथ Raw में तगड़ा दबदबा बनाया था. कंपनी ने भी इनके लिए अच्छे प्लान बनाए थे. हालांकि, रॉलिंस की इंजरी की वजह से मामला गड़बड़ हो गया है. खैर अब इनके फैक्शन को नया लीडर मिल गया है.
पॉल हेमन का बड़ा बयान
पॉल हेमन अभी भी मिस्टर मनी इन द बैंक का ब्रीफकेस लेकर घूम रहे हैं. हालांकि, वह अपने ग्रुप को लीड नहीं कर रहे हैं. अब उन्हें नया लीडर मिल चुका है. Raw में बैकस्टेज ब्रॉन्सन रीड को पॉल हेमन ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि उनके गुट को एक लीडर की जरूरत है और अब ब्रॉन ब्रेकर के रूप में उनके पास एक नेता है. ब्रेकर को कद बढ़ा दिया गया है. इसके चलते ही बैकस्टेज ब्रेकर ने रीड को एक प्रेरित करने वाला प्रोमो दिया. ब्रेकर ने कहा कि अब उनके ग्रुप का WWE टीवी पर प्रभाव रहेगा.
WWE Raw में मचा बवाल
Raw के एपिसोड के मेन इवेंट में जे उसो का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड के साथ हुआ. दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया. बीच में ब्रॉन ब्रेकर ने आकर जे को स्पीयर लगाया और इस कारण से मुकाबला DQ से खत्म हो गया. रीड और ब्रेकर ने मिलकर जे पर अटैक किया. उन्हें बचाने के लिए रोमन रेंस ने एंट्री की. हालांकि, रेंस को भी ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई. रीड और ब्रेकर ने जे और रेंस की हालत खराब कर दी. रीड ने सुनामी और ब्रेकर ने स्पीयर से दोनों स्टार्स को खूब धोया. रीड तो अंत में रेंस के जूते चुराकर भी चले गए. उन्होंने कहा कि अब रेंस के जूते उनके हैं.