WWE Tag Team Match: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते धमाकेदार रहा. बड़े मैच शो में देखने को मिले. मेन इवेंट भी धमाकेदार रहा. ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी को वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप से हाथ धोना पड़ा. स्ट्रीट प्राफिट्स ने दोनों को हराकर टाइटल अपने नाम किया. खैर ब्रेकर और थ्योरी की हार की वजह सैथ रॉलिंस बने. रॉलिंस आकर उनका ध्यान भटकाया और थ्योरी पर हमला किया. खैर अब एक बड़े मैच का ऐलान भी हो गया है. SmackDown के आगामी एपिसोड में तगड़ा टैग टीम मैच होने वाला है.
WWE SmackDown में होगा धांसू मैच
दरअसल वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच में पहले लोगन पॉल ने दखलअंदाजी की. वो ब्रॉस नकल्स लेकर आए थे. उनसे निपटने के लिए जो हेंड्री आए. हेंड्री को देखकर पॉल बैकस्टेज भाग गए. उनके पीछे हेंड्री भी चले गए. कुछ देर बाद सैथ रॉलिंस का म्यूजिक बजा. रॉलिंस ने पीछे से आकर ऑस्टिन थ्योरी के ऊपर ब्रॉस नकल्स से हमला कर दिया. इसका फायदा स्ट्रीट प्राफिट्स ने उठाया और थ्योरी को पिन करते हुए जीत हासिल कर ली. रॉलिंस फैंस की तरफ चले गए. ब्रॉन ब्रेकर वहां पर कुछ नहीं कर पाए. शो ऑफ एयर होने के बाद रॉलिंस ने प्रोमो दिया. उनके ऊपर थ्योरी और ब्रेकर ने हमला किया. रॉलिंस को बचाने के लिए ब्रॉक लैसनर के दुश्मन ओबा फेमी आए. अब कंपनी ने बड़े मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. SmackDown के एपिसोड में रॉलिंस और फेमी का मुकाबला ब्रेकर और थ्योरी के साथ होगा. रॉलिंस और फेमी पहली बार टैग टीम मैच में साथ नज़र आएंगे.
ये भी पढ़ें: WWE में Roman Reigns को मिला नया विरोधी! पूर्व ट्राइबल चीफ ने खड़ा किया नया हंगामा
WWE Night of Champions 2026 में किसकी होगी जीत?
WWE Night of Champions 2026 का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर ब्रॉन ब्रेकर और सैथ रॉलिंस के बीच स्टील केज मैच होगा. दोनों के बीच खतरनाक मैच बुक किया है. दोनों 1-1 की बराबरी पर चल रहे हैं. इनकी दुश्मनी काफी खतरनाक रही है. अब देखना होगा कि सऊदी अरब में कौन बाजी मारता है.
ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों Roman Reigns ने इस हफ्ते WWE Raw में ना आकर तोड़ा फैंस का दिल!
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
4 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines