5 कारण क्यों Roman Reigns ने इस हफ्ते WWE Raw में ना आकर तोड़ा फैंस का दिल!

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते लंदन में हुआ था. शो में तगड़े मुकाबले देखने को मिले. रोमन रेंस इस बार शो में नज़र नहीं आए. इससे फैंस का दिल जरूर टूटा होगा. आइए आपको बताते हैं कि किन कारणों से रेंस रेड ब्रांड में के शो में नहीं दिखे.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड लंदन में हुआ था. फैंस को वहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिले. मेन इवेंट में चैंपियनशिप मैच भी हुए. इस बार स्ट्रीट प्राफिट्स को तगड़ी सफलता मिली. चौंकाने वाली बात ये थी कि रोमन रेंस रेड ब्रांड में नहीं दिखे. लंदन के दर्शकों ने उनके आने की उम्मीद जताई थी. रेंस के ना आने  से जरूर फैंस निराश हुए होंगे. रोमन के पास मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. खैर यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों रोमन इस हफ्ते रेड ब्रांड में नहीं आए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

नाइट ऑफ चैंपियंस का हिस्सा नहीं हैं रोमन रेंस

नाइट ऑफ चैंपियंस का हिस्सा नहीं हैं रोमन रेंस2 / 6

27 जून को सऊदी अरब में नाइट ऑफ चैंपियंस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होने वाला है. इस शो का हिस्सा रोमन रेंस नहीं हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में इवेंट का बिल्डअप देखने को मिला. रोमन शायद नाइट ऑफ चैंपियंस का हिस्सा ना रहने की वजह से इस हफ्ते रेड ब्रांड से दूर रहे हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्लडलाइन की स्टोरी पर फोकस

ब्लडलाइन की स्टोरी पर फोकस3 / 6

Raw के एपिसोड में जे उसो की जुबानी जंग जे उसो के सथ हुई. जिमी उसो का मुकाबला एलए नाइट के साथ हुआ. वहां पर सोलो सिकोआ ने दखलअंदाजी की. बैकस्टेजज उसोज़ की बात जेकब फाटू से हुई. कंपनी ने ब्लडलाइन की स्टोरी को इस बार आगे बढ़ाया है. रोमन रेंस आते तो फिर उनके ऊपर ही फोकस होता. शायद इस वजह से भी उन्होंने एंट्री नहीं की हो सकती है. (Photo: WWE.com)

WWE के पास नहीं है कोई विरोधी

WWE के पास नहीं है कोई विरोधी4 / 6

ऐसा लगता है कि WWE के पास अभी रोमन रेंस के लिए कोई विरोधी नहीं है. पिछले हफ्ते भी रेंस ने ब्लडलाइन की कहानी आगे बढ़ाई. उन्हें कोई नया दुश्मन नहीं मिला. कंपनी ने उनके अगले प्रतिद्वंदी को लेकर शायद कोई निर्णय अभी नहीं लिया है. इस वजह से भी रेंस इस हफ्ते रेड ब्रांड में नहीं आए हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

छोटा सा ब्रेक

छोटा सा ब्रेक 5 / 6

रोमन रेंस लगातार टीवी पर बने हुए हैं. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. नाइट ऑफ चैंपियंस के बाद से उन्हें टीवी पर लगातार फिर से दिखना ही है. समरस्लैम 2026 के बिल्डअप के लिए वो नज़र आएंगे. इस वजह वो थोड़ा ब्रेक लेना चाहते होंगे. ये एक कारण हो सकता है कि वो रेड ब्रांड के शो में नहीं आए. (Photo: WWE.com)

सोलो सिकोआ के साथ कहानी आगे बढ़ाने के लिए

सोलो सिकोआ के साथ कहानी आगे बढ़ाने के लिए6 / 6

रोमन रेंस ने जेकब फाटू को SmackDown के एपिसोड में भेजा था. फाटू ने सोलो सिकोआ से कहा कि उन्हें रेंस दोबारा ब्लडलाइन ज्वाइन करने के लिए बुला रहे हैं. सिकोआ ने उन्हें दूर रहने के लिए कहा. उन्होंने अब रेड ब्रांड में आकर जिमी उसो को हरा दिया. ऐसा लगता है कि इनकी राइवलरी दोबारा शुरू होने वाली है. सिकोआ को लाइमलाइट में लाने के लिए रेंस इस हफ्ते रेड ब्रांड में नहीं आए हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन