WWE में Roman Reigns को मिला नया विरोधी! पूर्व ट्राइबल चीफ ने खड़ा किया नया हंगामा

WWE Raw के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने आकर बवाल मचाया. उन्होंने अपनी दखलअंदाजी से जिमी उसो को हरा दिया है. अब इनकी कहानी आगे को बढ़ रही है. ऐसा लगता है कि रेंस को बहुत जल्द नया विरोधी मिलने वाला है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. वहां पर बड़े मुकाबले देखने को मिले. जिमी उसो और एलए नाइट का मैच भी हुआ. नाइट ने मुकाबले में जीत हासिल की. जिमी मैच जीतने वाले थे, लेकिन सोलो सिकोआ ने दखलअंदाजी कर दी. सिकोआ ने अब नया हंंगामा खड़ा कर दिया है. यहां से इस बात के संकेत मिल गए हैं कि अब वो रोमन रेंस से टकराने के लिए तैयार हैं. दोनों की राइवलरी आगे जाकर देखने को मिल सकती है. अब चीजें बहुत ही खतरनाक होने वाली हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस ने दी धमकी

रोमन रेंस ने दी धमकी2 / 6

क्लैश इन इटली में रोमन रेंस ने जेकब फाटू को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की थी. मैच के बाद वहां पर सोलो सिकोआ अपनी टीम के साथ नज़र आए. रेंस ने तब कहा था कि अब उनका अगला टारगेट सिकोआ और उनकी MFT है. ये बात उन्होंने द उसोज़ से कही थी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जेकब फाटू को दिया संंदेश

जेकब फाटू को दिया संंदेश 3 / 6

एक हफ्ते पहले जेकब फाटू को रोमन रेंस ने SmackDown में सोलो सिकोआ को संदेश देने के लिए भेजा था. फाटू ने सिकोआ से कहा कि रोमन उन्हें दोबारा ब्लडलाइन ज्वाइन करने के लिए कह रहे हैं. सिकोआ ने रेंस की बेइज्जती करते हुए रेंस के ऑफर को ठुकरा दिया था. (Photo: WWE.com)

सोलो सिकोआ ने दी धमकी

सोलो सिकोआ ने दी धमकी4 / 6

पिछले हफ्ते SmackDown के बैकस्टेज में सोलो सिकोआ की मुलाकात जेकब फाटू से हुई. सिकोआ ने कहा कि अगर रोमन रेंस उनके बिजनेस से दूर नहीं हुए तो उन्हें उनके शो में आना पड़ेगा. सिकोआ ने धमकी देकर फाटू का मुंह चुप करा दिया था. सिकोआ ने रेड ब्रांड में आकर बवाल मचाने के संकेत दे दिए थे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सोलो सिकोआ ने जिमी उसो पर किया हमला

सोलो सिकोआ ने जिमी उसो पर किया हमला5 / 6

सोलो सिकोआ ने कहा था कि वो रोमन रेंस के शो में आएंगे. उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. रेड ब्रांड के शो में जिमी उसो और एलए नाइट के बीच शानदार मैच हुआ. वहां पर सिकोआ ने आकर जिमी को समोअन स्पाइक दे दिया. जिमी को उनकी वजह से हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस दे सकते हैं जवाब

रोमन रेंस दे सकते हैं जवाब6 / 6

रोमन रेंस की बात सोलो सिकोआ ने नहीं मानी. सिकोआ को देखकर अब रोमन को गुस्सा जरूर आएगा. वो मामले को आगे बढ़ा सकते हैं. यहां से लग रहा है कि रेंस और सिकोआ की राइवलरी शुरू होने वाली है. दोनों के बीच आगे जाकर चैंपियनशिप के लिए बड़ा मैच हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन