NXT Deadline: हाल ही में WWE Survivor Series 2025 का आयोजन हुआ था. शो में हुए चार मैचों में काफी मजा आया. मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच ने सभी का दिल जीता. इसके बाद सभी की नजरें NXT Deadline पर थीं. इस इवेंट के लिए कंपनी ने तगड़े मैच रखे हुए थे. पूर्व AEW स्टार रिकी सेंट्स ने ओबा फेमी के खिलाफ NXT चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. अंत में फेमी ने रिकी को हराकर टाइटल अपने नाम किया.
WWE NXT Deadline में हुआ जबरदस्त मैच
NXT Deadline में मुकाबले के लिए ओबा फेमी ने रिकी सेंट्स को चुनौती दी थी. रिकी ने इसे स्वीकार कर लिया था. इस मुकाबले से नया चैंपियन भी मिला और अगले हफ्ते Saturday Night’s Main Event के लिए मैच भी तय हो गया. फेमी और रिकी के बीच जबरदस्त मैच हुआ. शुरुआत में रिकी का दबदबा देखने को मिला. ज्यादा देर तक फेमी शांत नहीं रह पाए. उन्होंने बहुत जल्दी मैच का रुख पलट दिया. रिकी ने भी फेमी के तगड़े मूव्स का शानदार अंदाज में जवाब दिया.
रिकी ने फेमी को स्पीयर और मॉडिफाइट स्टनर लगाया. उन्होंने फेमी को गिलोटिन चोक से बेहोश करने की कोशिश भी की. एक वक्त ऐसा लगा कि रिकी जीत दर्ज कर लेंगे, लेकिन फेमी ने अपनी ताकत दिखाई. ओबा ने रिकी को फॉल फ्रॉम ग्रेस मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. फेमी ने अपने करियर में दूसरी बार NXT चैंपियनशिप हासिल की है. उन्होंने रिकी के 70 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. मैच खत्म होने के बाद दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर सम्मान जताया.
ये भी पढ़ें:-WWE Saturday Night’s Main Event के लिए बड़े मैच की घोषणा, फेमस स्टार को दिग्गज के खिलाफ मिला मौका
ओबा फेमी पहली बार कब बने थे चैंपियन?
ओबा फेमी ने अभी तक NXT में जबरदस्त काम किया है. कंपनी ने भी उन्हें हमेशा तगड़ा पुश दिया. फेमी ने 7 जनवरी 2025 को हुए NXT: New Year’s Evil इवेंट में पहली बार NXT चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद उनका रन काफी तगड़ा रहा. 263 दिनों तक वह चैंपियन रहे. 27 सितंबर 2025 को No Mercy इवेंट में रिकी सेंट्स ने फेमी की बादशाहत खत्म की थी. फेमी ने अब दूसरी बार टाइटल अपने नाम कर लिया है. देखना होगा कि इस बार वह कितने दिन तक चैंपियन बने रहेंगे.
ये भी पढ़ें:-John Cena के आखिरी WWE मैच में Vince McMahon के शामिल होने को लेकर बुरी खबर, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines