Brock Lesnar के संन्यास के बाद अब WWE में किसकी चमकेगी किस्मत? ये रहे 5 नाम

WWE से ब्रॉक लैसनर रिटायरमेंट ले चुके हैं. हाल ही में उन्होंने एक शो में इसका ऐलान किया है. लैसनर 2002 से लगातार WWE में परफॉर्म कर रहे हैं. उनके जाने से कुछ लोगों को फायदा हो सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6

Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर WWE के बहुत बड़े स्टार हैं. हाल ही में समरस्लैम में उन्होंने ओबा फेमी के खिलाफ हैल इन ए सैल मैच लड़ा था. लैसनर को वहां पर हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले के कुछ दिन बाद पैट मैकफी शो में लैसनर ने कहा कि वो अब रिटायर हो रहे हैं. उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया. लैसनर लंबे समय से WWE का हिस्सा थे. उन्होंने अकेले ही कंपनी को खूब बिजनेस दिया. WWE ने भी उन्हें निराश नहीं किया और बहुत पैसा दिया. खैर यहां हम आपको पांच नामों के बारे में बताएंगे जिन्हें लैसनर के जाने से फायदा मिल सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पॉल हेमन

पॉल हेमन2 / 6

पॉल हेमन शुरुआत से ही ब्रॉक लैसनर के मैनेजर रहे हैं. हेमन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. लैसनर के रिटायरमेंट से उन्हें फायदा मिल सकता है. वो अन्य युवा स्टार्स के साथ काम कर सकते हैं. लैसनर की तरह वो किसी को बड़ा स्टार बना सकते हैं. इससे हेमन को आगे जाकर और ज्यादा प्रशंसा मिलेगी. हेमन कंपनी की जड़ को और ज्यादा मजबूत कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी 3 / 6

ओबा फेमी को ब्रॉक लैसनर के संन्यास से सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है. फेमी ने ही लैसनर को रिटायर किया है. फेमी अब अगला द बीस्ट बनने का दावा ठोक सकते हैं. वो कह सकते हैं कि उन्होंने लैसनर को मात दी है. फ्यूचर में लैसनर की जगह की भरपाई फेमी कर सकते हैं. कंपनी भी जरूर इस बार में विचार करेगी. (Photo: WWE.com)

रॉयस कीज

रॉयस कीज4 / 6

रॉयस कीज भी ताकत के मामले में ब्रॉक लैसनर से कम नहीं है. वो भी खतरनाक मॉन्स्टर के रूप में काम करते हैं. अपनी मजबूत बॉडी के लिए वो जाने जाते हैं. कीज की अगर अच्छे से बुकिंग की गई तो वो लैसनर के लेवल तक पहुंच सकते हैं. लैसनर के रिटायरमेंट का फायदा कीज भी उठा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ5 / 6

सोलो सिकोआ भी ब्रॉक लैसनर के रिटायरमेंट का फायदा उठा सकते हैं. उन्हें धीरे-धीरे बतौर विलेन पुश दिया जा रहा है. कंपनी पिछले कुछ सालों से उनके ऊपर भरोसा कर रही है. सबसे बड़ी बात है कि वो अपनी स्किल पर काम भी कर रहे हैं. उनकी बॉडी भी तगड़ी है. लैसनर के जाने से अब वो मेन इवेंट में परफॉर्म करने के बारे में सोच सकते हैं. WWE द्वारा उन्हें बड़ा मौका दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

गुंथर

गुंथर6 / 6

गुंथर को भी इस लिस्ट में जरूर शामिल किया जाएगा. वो कंपनी के सबसे बड़े हील हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने तगड़ा काम किया है. अब तो उन्होंने अपनी बॉडी भी तगड़ी बना ली है. पहले कहा जा रहा था कि लैसनर को गुंथर ही रिटायर करेंगे. लैसनर के संन्यास का फायदा गुंथर उठा सकते हैं. वो खुद को अगले द बीस्ट के रूप में पेश कर सकते हैं. लैसनर की जगह गुंथर को दी जा सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन