The Rock: WWE Night of Champions 2026 में फैंस को छह बड़े मैच देखने के मिले. सभी में तगड़ा एक्शन हुआ. मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. सैमी ज़ेन नए चैंपियन बन गए हैं. शो में ट्रिक विलियम्स ने अपनी यूएस चैंपियनशिप रिकी सेंट्स के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में विलियम्स ने अपने टाइटल को रिटेन किया. विलियम्स के साथ लिल यॉटी भी मौजूद थे. इस मैच के बाद द रॉक को लेकर बड़े संकेत मिले. ऐसा लगा कि बहुत जल्द द ग्रेट वन की वापसी हो सकती है.
WWE Night of Champions 2026 में छाए द रॉक
द रॉक को WWE टीवी पर ना आए हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है. Night of Champions 2026 में उनका फेमस फिनिशिंग मूव पीपल्स एल्बो का इस्तेमाल किया गया. ट्रिक विलियम्स और रिकी सेंट्स ने बढ़िया मैच दिया. रिकी ने तगड़ा प्रदर्शन किया, लेकिन वो जीतने में नाकाम रहे. मैच के बाद सेंट्स ने विलियम्स के ऊपर हमला करने की कोशिश की. वहां पर लिल यॉटी ने आकर उन्हें रोक दिया. यॉटी ने उनके ऊपर कैंडो स्टिक से अटैक किया. इसके बाद याटी ने सेंट्स पर द रॉक का फिनिशिंग मूव पीपल्स एल्बो लगाया. इससे कहीं ना कहीं WWE ने संकेत दिए हैं कि आगे जाकर रॉक की वापसी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Brock Lesnar का WWE Night of Champions 2026 के बाद अब क्या होगा भविष्य? कंपनी ने किया ऑफिशियल ऐलान
WWE टीवी पर अंतिम बार कब दिखे थे द रॉक?
पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर में द रॉक ने खूब बवाल मचाया था. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. सीना और रॉक ने कोडी की हालत खराब कर दी थी. हैरान करने वाली बात ये है कि इसके बाद से अभी तक वो WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए है. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. देखना होगा कि कब वो अपने चाहने वालों को सरप्राइज देंगे.
ये भी पढ़ें: Triple H की वजह से WWE Night of Champions 2026 हुआ फेल! इन 5 गलतियों ने किया निराश
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
19 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
23 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines