Brock Lesnar का WWE Night of Champions 2026 के बाद अब क्या होगा भविष्य? कंपनी ने किया ऑफिशियल ऐलान

WWE Night of Champions 2026 में ब्रॉक लैसनर ने वापसी नहीं की. सभी उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब WWE ने उन्हें लेकर बड़े संकेत दिए हैं. आपको बताते हैं कि उनकी वापसी कब हो सकती है.

WWE

ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: WWE Night of Champions 2026 का समापन सऊदी अरब में हो गया है. फैंस को वहां पर छह तगड़े मुकाबले देखने को मिले. किंग और क्वीन ऑफ द रिंग का फाइनल मैच भी हुआ. किंग ऑफ द रिंग के फाइनल में ओबा फेमी और जे उसो का सामना हुआ. इस मैच में फेमी ने जीत हासिल की. सभी को लगा था कि मुकाबले में ब्रॉक लैसनर की दखलअंदाजी होगी. उनकी वजह से फेमी को हार का सामना करना पड़ेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ट्रिपल एच ने उन्हें बुक नहीं किया. अब सवाल ये खड़ा होता है कि कंपनी में लैसनर का फ्यूचर क्या है. WWE ने इसे लेकर बड़े संकेत दे दिए हैं.

विज्ञापन

WWE रिंग में कब नज़र आएंगे ब्रॉक लैसनर?

ब्रॉक लैसनर की राइवलरी पिछले कुछ महीनों से ओबा फेमी के साथ चल रही है. रेसलमेनिया में फेमी ने लैसनर को हार दी थी. इसके बाद क्लैश इन इटली में लैसनर ने फेमी को हराया. दोनों 1-1 की बराबरी पर चल रहे हैं. इनके बीच तीसरा मैच भी होना है. इस लिहाज से कहा जा रहा था कि नाइट ऑफ चैंपियंस में लैसनर आकर फेमी पर हमला करेंगे. WWE ने अब समरस्लैम 2026 का वीडियो पैकेज जारी किया है, जिसमें लैसनर भी दिखाई दे रहे हैं. इसका मतलब है कि वो समर की सबसे बड़ी पार्टी में कम्पीट करेंगे. यहां से ये बात भी ऑफिशियल हो गई है कि वो समरस्लैम 2026 से पहले रिंग में वापसी कर लेंगे. ये कहीं ना कहीं उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है.

विज्ञापन

ओबा फेमी को मिला बड़ा मौका

ओबा फेमी को अब बड़ा मौका मिल गया है. उन्होंने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल कर लिया है. अब वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप या अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जा सकते हैं. वैसे उम्मीद की जा रही है कि उनका मुकाबला मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस के साथ होगा. दोनों के ड्रीम मैच का इंंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ