Triple H की वजह से WWE Night of Champions 2026 हुआ फेल! इन 5 गलतियों ने किया निराश

WWE Night of Champions 2026 ठीक रहा. शो में धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले. टॉप स्टार्स एक्शन में नज़र आए. मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. कुछ गलतियां भी कंपनी ने की, जिनके बारे में हम आपको बताएंगे.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Night of Champions 2026 Big Mistakes: WWE Night of Champions 2026 में इस बार धमाकेदार मैच देखने को मिले. शो की शुरुआत में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ. वहीं मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. सैमी ज़ेन अब नए वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं. कंपनी ने कुल छह मुकाबले रखे थे. सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर ने भी स्टील केज मैच में अपनी ताकत दिखाई.  इसके बावजूद इवेंट में कुछ चीजें गलत हुईं. इस आर्टिकल में हम उन तीन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो ट्रिपल एच ने Night of Champions में कीं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर की हार

ब्रॉन ब्रेकर की हार2 / 6

ब्रॉन ब्रेकर पिछले कुछ सालों से फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. 2025 उनके लिए शानदार रहा. ऐसा लगा था कि 2026 की शुरुआत में वो चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लगातार उन्हें हार का सामना ही करना पड़ा है. नाइट ऑफ चैंपियंस में भी उन्हें हार के लिए बुक किया गया. ये कहीं ना कहीं एक बड़ी गलती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर का ना आना

ब्रॉक लैसनर का ना आना3 / 6

नाइट ऑफ चैंपियंस के लिए ट्रिपल एच ने ब्रॉक लैसनर को बुक नहीं किया. कहीं ना कहीं ये बड़ी गलती रही. फैंस को उनके आने की उम्मीद थी. वो आते तो फिर थोड़ा माहौल बन जाता. साथ ही साथ ओबा फेमी के साथ उनकी राइवलरी भी आगे बढ़ती. ये बहुत बड़ी गलती देखने को मिली. (Photo: WWE.com)

गुंथर की हार

गुंथर की हार4 / 6

नाइट ऑफ चैंपियंस में कोडी रोड्स ने अपनी चैंपियनशिप गुंथर और सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड की. सैमी ने अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. गुंथर को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वो मौजूदा समय में सबसे बड़े हील के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें हार के लिए बुक करना भी बड़ी गलती रही. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

किसी की वापसी ना होना

किसी की वापसी ना होना5 / 6

मौजूदा समय में ड्रू मैकइंटायर, सीएम पंक, केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन जैसे बड़े स्टार्स एक्शन से बाहर चल रहे हैं. इनकी वापसी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नाइट ऑफ चैंपियंस में ट्रिपल एच ने किसी की वापसी नहीं कर कराई. फैंस को सरप्राइज जरूर मिलना चाहिए था. कहीं ना कहीं ये बड़ी गलती रही. (Photo: WWE.com)

जेड कार्गिल की हार

जेड कार्गिल की हार6 / 6

जेड कार्गिल को टिफनी स्ट्रेटन के खिलाफ वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में शार्लेट फ्लेयर ने कार्गिल के ऊपर हमला किया. अब ये पक्का है कि समरस्लैम में कार्गिल और फ्लेयर का मैच होगा. उम्मीद के मुताबिक दोनों के बीच नॉन-टाइटल मैच होगा. कहीं ना कहीं इसमें मजा नहीं आएगा. इस कारण से कार्गिल को चैंपियन बनना चाहिए था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन