WWE में Roman Reigns के भाई का John Cena को रिटायर करने का टूटा सपना, मेगास्टार ने दी करारी हार

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जे उसो के लिए सही नहीं रहा. उन्हें जॉन सीना के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में करारी हार मिली. आइए आपको बताते हैं कि किस स्टार ने उनका सपना तोड़ा.

WWE - 2025-12-02T073649.446

WWE

The Last Time is Now Tournament: WWE Survivor Series 2025 के बाद Raw के पहले एपिसोड में रोमन रेंस के भाई जे उसो और एलए नाइट के बीच जबरदस्त मैच हुआ. यह जॉन सीना के The Last Time is Now टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच था. दोनों स्टार्स ने मुकाबला जीतने की पूरी कोशिश की. जे ने स्पीयर से अपनी ताकत दिखाई. नाइट ने भी उसो के सभी मूव्स का अच्छे अंदाज में जवाब दिया. अंत में जे को रोलअप के जरिए हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद उनका गुस्सा भी देखने को मिला. इसी के साथ जे का 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन सीना को रिटायर करने का सपना भी टूट गया है.

विज्ञापन

WWE Raw में किस तरह हुई जे उसो की हार?

जे उसो और एलए नाइट ने अभी तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था. फैंस को इस बार भी एक बेहतरीन मैच की उम्मीद थी. नाइट और जे ने अपने एक्शन से किसी को भी निराश नहीं किया. दोनों ने हाई-फ्लाइंग मूव्स से जलवा बिखेरा. दोनों बेबीफेस स्टार्स हैं और इस वजह दर्शकों ने खूब चीयर किया. नाइट ने अपने काम से खूब प्रभावित किया. उन्होंने जे के स्पीयर को कई बार काउंटर किया.

विज्ञापन

मैच का अंत भी गजब का रहा. टॉप रोप से नाइट ने जे को सुपरप्लेक्स मूव लगाया. इससे उसो को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा. उन्होंने पहले नाइट को जबरदस्त स्पीयर लगाया और फिर फ्रॉग स्प्लैश से धराशाई कर दिया. सभी को लगा कि जे की जीत हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. नाइट ने किकआउट कर लिया. मेगास्टार ने इसके बाद तुरंत ही जे को रोलअप किया और शानदार जीत दर्ज की. नाइट अब The Last Time is Now टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुके हैं.

विज्ञापन

WWE Raw में जे उसो ने जाहिर की निराशा

जे उसो के लिए पिछले कुछ दिन अच्छे नहीं रहे हैं. 29 नवंबर को हुए Survivor Series 2025 में मेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा उसो भी थे. उनके साथ कोडी रोड्स, जिमी उसो, रोमन रेंस और सीएम पंक थे. इस टीम को द विज़न ग्रुप के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. जे ने एलए नाइट के खिलाफ मिली हार के बाद अपना गुस्सा दिखाया. उन्होंने प्राइम की बोतलें और स्टील स्टेप्स को उठाकर फेंक दिया. ऐसा लगता है कि बहुत जल्द उसो हील टर्न लेने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ