WWE ने रचा इतिहास, Survivor Series 2025 में तोड़ा 38 साल का रिकॉर्ड, टॉप स्टार्स की वजह से मिली सफलता

WWE Survivor Series 2025 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. कंपनी को इस इवेंट से काफी फायदा पहुंचा है. एक कई साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE - 2025-12-01T145218.030

WWE

विज्ञापन

Survivor Series New Record: WWE Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर (भारत में 30 नवंबर) को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो स्थित पेटको पार्क में हुआ था. शो में कुल चार मुकाबले हुए, जिसमें दो वॉरगेम्स मैच शामिल थे. इसके अलावा दो बड़ी चैंपियनशिप भी डिफेंड की गई. इस बार Survivor Series का 39वां संस्करण हुआ था. WWE ने 38 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यह बहुत अच्छी खबर ट्रिपल एच और उनकी टीम के लिए है.

WWE Survivor Series 2025 ने कायम किया नया रिकॉर्ड

कंपनी ने Survivor Series 2025 को खूब हाइप किया था. जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के होने से फैंस भी काफी उत्साहित थे. यह तीनों दिग्गज अगर एक ही छत के नीचे हों तो बवाल होना पक्का है. Survivor Series 2025 को देखने के लिए स्टेडियम में 46,016 फैंस मौजूद थे. इस आयोजन ने 38 साल पुराना उपस्थिति का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 1987 में ओहियो के रिचफील्ड कोलिजीयम में पहली बार Survivor Series आयोजित किया गया था, जहां पर 21,300 दर्शक उपस्थित थे. इसके बाद से अब जाकर कंपनी को Survivor Series 2025 में बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 में क्या-क्या हुआ?

WWE Survivor Series 2025 में 10 महिला रेसलर्स के बीच वॉरगेम्स मैच हुआ था. बेबीफेस टीम (रिया रिप्ली, इयो स्काई, एजे ली, शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस) ने हील टीम (काबुकी वॉरियर्स, नाया जैक्स, लैश लीजेंड और बैकी लिंच) को मात दी. जॉन सीना ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड की. इस मुकाबले में लिव मॉर्गन ने वापसी कर सीना पर अटैक किया. लिव की वजह से मिस्टीरियो दोबारा टाइटल जीतने में कामयाब हुए. स्टेफनी वकेर ने निकी बैला के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप दांव पर लगाई. वकेर ने बैला को आसानी से हराकर टाइटल रिटेन कर लिया. मेन इवेंट में मेंस वॉरगेम्स मैच हुआ. द विज़न ग्रुप (ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर, लोगन पॉल, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर) ने रोमन रेंस, द उसोज़, सीएम पंक और कोडी रोड्स को हराया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ