WWE ने Roman Reigns का धमाकेदार मैच किया रद्द, 40 साल के रेसलर का बड़ा खुलासा

अगस्त, 2020 के बाद WWE में बतौर हील रोमन रेंस ने शानदार काम किया. इस दौरान उन्होंने कुछ बडे़ स्टार्स का सामना किया. एक पूर्व WWE स्टार ने रेंस के मैच को लेकर बड़ी जानकारी प्रदान की है.

WWE - 2025-12-01T153213.397

रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE के अब टॉप स्टार रोमन रेंस बन चुके हैं. 2020, अगस्त में उन्होंने हील टर्न लिया था. इसके बाद पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे. 1316 दिन तक वह चैंपियन रहे और इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को मात दी. खैर पूर्व WWE स्टार और 40 साल के कैरियन क्रॉस का भी रेंस के साथ मैच होने वाला था. कंपनी ने अपने प्लान में बदलाव कर मुकाबले को रद्द कर दिया. इसके पीछे का कारण आज तक किसी को पता नहीं चल पाया. अब खुद क्रॉस ने इसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार कैरियन क्रॉस ने क्या कहा?

नवंबर 2021 में WWE ने कैरियन क्रॉस और उनकी पत्नी स्कार्लेट को रिलीज कर दिया था. 2022 में ट्रिपल एच ने क्रिएटिव हेड का पद संभाला और उन्होंने क्रॉस की वापसी करा दी. क्रॉस की राइवलरी ड्रू मैकइंटायर के साथ रही. इस दौरान उन्होंने रोमन के ऊपर भी नजरें गड़ाई थीं, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाया. मैकइंटायर के साथ भी उनकी दुश्मनी कुछ खास नहीं रही. Scaredy Cast को हाल ही में कैरियन ने अपना इंटरव्यू दिया. उन्होंने वापसी के बाद अपनी ऑरिजिनल योजनाओं से पर्दा उठाया, जिसमें रोमन और मैकइंटायर के साथ मैच भी शामिल था.

विज्ञापन

कैरियन क्रॉस ने कहा,”मैं रोमन रेंस के साथ मैच का फायदा उठाना चाहता था. मैंने इसके बारे में कुछ अलग-अलग बातें सुनी थीं. इसमें से एक यह थी कि जब हम पहली बार वापस आए थे तो मेरे, रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच था. कुछ ही समय बाद कोई और कंपनी में वापस आ गया और क्रिएटिव टीम में शामिल हो गया. उसने मुकाबले को पूरी तरह से खत्म कर दिया.”

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 में रोमन रेंस को मिली हार

रोमन रेंस के लिए Survivor Series 2025 ज्यादा खास नहीं रहा. मेंस वॉरगेम्स मैच में वह बेबीफेस टीम का हिस्सा थे. उनके साथ द उसोज़, सीएम पंक और कोडी रोड्स थे. द विज़न ग्रुप से इनका मुकाबला हुआ था. मैच में रोमन ने तगड़ा एक्शन दिखाया. उन्होंने ब्रॉक लैसनर को तीन सुपरमैन पंच और एक स्पीयर लगाया. रोमन और उनकी टीम को अंत में जीत नहीं मिल पाई. एक ब्लैक हुड पहने शख्स ने रिंग में आकर पंक पर अटैक कर दिया था. इसके बाद ब्रॉन ब्रेकर ने पंक को पिन कर जीत हासिल की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ