Kevin Owens: WWE SummerSlam 2026 का समापन हो गया है. नाइट-1 और नाइट-2 में बड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिले. ट्रिपल एच ने इस बार बड़े सरप्राइज प्लान किए थे. खैर नाइट-2 मे एक खतरनाक तोहफा दर्शकों मिला. फेमस स्टार और पूर्व चैंपियन ने करीब 485 दिन बाद धमाकेदार वापसी की है. उन्हें देखकर एरीना में बैठे सभी फैंस खुशी से उछल पड़े थे. लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार हो रहा था. आखिरकार समर की सबसे बड़ी पार्टी में उन्होंने खुश किया.
रिंग में लौटे केविन ओवेंस
नाइट-2 की शुरुआत में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. फिन बैलर और सैमी ज़ेन ने एंट्री की. अचानक स्टेज पर जनरल मैनेजर निक एल्डिस आए. उन्होंने कहा कि मैच में एक और स्टार शामिल होगा. गुंथर ने आकर सभी को चौंका दिया. उन्होंने एल्डिस से हाथ मिलाया और रिंग में आ गए. इसके बाद एल्डिस ने फिर से बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि ये मुकाबला फैटल 4वे होगा. वहां पर केविन ओवेंस ने धमाकेदार एंट्री से पूरा एरीना हिला दिया.
केविन ओवेंस ने जीता मैच
ओवेंस को देखकर सभी खुश हो गए. उन्होंने अपने पुराने ही अंदाज में मैच लड़ा. गुंथर, बैलर और सैमी की ओवेंस ने हालत खराब की. सैमी भी ओवेंस को देखकर हैरान रह गए थे. मैच के अंत में ओवेंस ने अपने दोस्त सैमी को ही स्टनर लगाकर मैच जीत लिया. कंपनी ने केविन को वापसी के बाद ही बड़ा मैच दे दिया है. अब वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक का सामना करेंगे. पंक ने नाइट-1 में कोडी रोड्स को हराकर टाइटल रिटेन किया था.
ये भी पढ़ें: WWE को SummerSlam 2026 में मिले 3 नए चैंपियंस, फेमस रेसलर्स की बादशाहत का हुआ अंत
ओवेंस कब गए थे इन-रिंग एक्शन से बाहर
पिछले साल रेसलमेनिया 42 से पहले SmackDown के एपिसोड में केविन ओवेंस ने बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने गर्दन की सर्जरी के कारण इन-रिंग एक्शन से बाहर जाने की बात कही. रेसलमेनिया में उनका मैच रैंडी ऑर्टन के साथ बुक किया गया था. वो भी रद्द कर दिया गया था. ओवेंस का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीता है. अब देखना होगा कि उनका आगे का रन कैसा रहता है.
ये भी पढे़ं: SummerSlam 2026 में जीत के बाद अब किन WWE दिग्गजों से भिड़ेंगे Roman Reigns? ये हैं 5 बड़े दावेदार!
संबंधित खबरें
क्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
19 hrs agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
20 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
22 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 day agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
3 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
4 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
5 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
5 days ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
5 days agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines