SummerSlam 2026 में जीत के बाद अब किन WWE दिग्गजों से भिड़ेंगे Roman Reigns? ये हैं 5 बड़े दावेदार!

WWE SummerSlam 2026 नाइट-2 में रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. दोनों के बीच बहुत ही खतरनाक मैच हुआ. आइए आपको बताते हैं कि अब किन स्टार्स के साथ ट्राइबल चीफ की अगली टक्कर हो सकती है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: WWE में एक बार फिर रोमन रेंस का जलवा देखने को मिला है. SummerSlam 2026 नाइट-2 में रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियशिप सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. रॉलिंस और रेंस ने सारी हदें पार कीं. अंत में रेंस ने रॉलिंस को लगातार तीन स्पीयर लगाकर मैच जीता और टाइटल रिटेन किया. इसी के साथ अब द शील्ड के अध्याय का अंत भी हो गया है. खैर अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि रेंस का अगला मुकाबला किसके साथ होगा. आइए आपको बताते हैं कि किन पांच स्टार्स के साथ उनकी टक्कर हो सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी2 / 6

ओबा फेमी ने हाल ही में अपनी राइवलरी ब्रॉक लैसनर के साथ खत्म की है. समरस्लैम 2026 में उन्होंने हैल इन ए सैल मैच में लैसनर को हराया. अब उनकी नजरें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर हो सकती है. वो रोमन रेंस को अगली चुनौती पेश कर सकते हैं. इस चीज की बहुत संभावनाएं नज़र आ रही हैं. कहीं ना कहीं ये उनके करियर के लिए अच्छी बात भी होगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट

एलए नाइट3 / 6

एलए नाइट भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच की कतार में खड़े हैं. समरस्लैम से पहले उन्होंने सैथ रॉलिंस से भी ये बात कही थी. नाइट ने पिछले कुछ सालों में बहुत बढ़िया काम किया है. सबसे बड़ी बात है कि वो रोमन रेंस की ब्लडलाइन से बहुत नफरत करते हैं. अब ऐसा हो सकता है कि वो रोमन को टक्कर दें. (Photo: WWE.com)

रॉयस कीज

रॉयस कीज4 / 6

रॉयस कीज को भी अब पुश दिया जा सकता है. वो भी तगड़े स्टार हैं. रेसलमेनिया 42 के बाद रोमन रेंस ने कीज का नाम भी लिया था. कीज और रेंस का मुकाबला तगड़ा हो सकता है. रोमन के साथ राइवलरी के चलते कीज कंपनी में आगे बढ़ सकते हैं. रेंस के अगले विरोधी अब कीज भी हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

डॉमिनिक मिस्टीरियो

डॉमिनिक मिस्टीरियो 5 / 6

डॉमिनिक मिस्टीरयो के लिए ये साल अभी तक अच्छा नहीं रहा है. वो रेसलमेनिया और समरस्लैम में हार चुके हैं. डॉमिनिक फ्यूचर स्टार हैं. अब एक बार फिर उन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है. वो रोमन रेंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए अगली चुनौती दे सकते हैं. वैसे डॉमिनिक इस चीज के हकदार भी हैं. (Photo: WWE.com)

पेंटा

पेंटा6 / 6

समरस्लैम 2026 में पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को चैड गेबल के खिलाफ हार गए. पेंटा ने अभी तक रेड ब्रांड में बढ़िया काम किया है. अब उन्हें और बड़ा पुश दिया जा सकता है. वो अपनी राइवलरी को रोमन रेंस के साथ शुरू कर सकते हैं. रेंस और उनकी बीच खतरनाक मुकाबला हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन