WWE को SummerSlam 2026 में मिले 3 नए चैंपियंस, फेमस रेसलर्स की बादशाहत का हुआ अंत
WWE SummerSlam 2026 का सफल समापन हो गया है. नाइट-2 में छह बड़े मुकाबले हुए. दर्शकों को इस बार तीन नए चैंपियंस मिले. सभी स्टार्स को तगड़ा पुश दिया गया. आइए आपको बताते हैं किन रेसलर्स को कंपनी ने पुश दिया.

SummerSlam 2026: WWE की समर की सबसे बड़ी पार्टी खत्म हो गई है. दो दिन फैंस को कुल बारह मुकाबले देखने को मिले. नाइट-1 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर ने बवाल मचाया. वहीं नाइट-2 में रोमन रेंस ने अपने टाइटल को रिटेन किया. खैर इवेंट के दूसरे दिन कंपनी ने पड़े टाइटल मैच भी बुक किए थे. कुछ स्टार्स को बड़ी सफलता मिली है. तीन नए चैंपियंस देखने को मिले हैं. इस चीज की उम्मीद पहले से की जा रही थी. आइए आपको बताते हैं कि नाइट-2 में किन स्टार्स को चैंपियन बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. (Photo: WWE.com)
WWE यूसए चैंपियन
2 / 6नाइट-2 में WWE यूएस चैंपियनशिप के लिए ट्रिक विलियम्स और बैरन कॉर्बिन के बीच मुकाबला हुआ. हाल ही में कॉर्बिन ने कंपनी में वापसी की थी. उन्होंने आते ही विलियम्स के ऊपर हमला किया. विलियम्य और कॉर्बिन के बीच अच्छा मैच हुआ. इस मैच में लिल याची ने भी दखलअंदाजी की. हालांकि, वो विलियम्स को हार से नहीं बचा पाए. कॉर्बिन ने विलियम्स को हराकर टाइटल अपने नाम किया. (Photo: WWE.com)
ट्रिक विलियम्स के टाइटल रन का अंत
3 / 6ट्रिक विलियम्स ने अप्रैल 2026 में हुए रेसलमेनिया 42 में सैमी ज़ेन को हराकर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की. इसके बाद उनका टाइटल रन बढ़िया रहा. कुछ मौकों पर उन्होंने टाइटल दांव पर लगाया. समरस्लैम नाइट-2 में विलियम्स के टाइटल रन का अंत हो गया है. वो 105 दिनों तक चैंपियन रहे. अब देखना होगा कि कंपनी का उनके लिए आगे क्या प्लान होगा. (Photo: WWE.com)
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
4 / 6नाइट-2 में पेंटा ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप चैड गेबल के खिलाफ डिफेंड की. इस मैच में पहले से जीत के प्रबल दावेदार चैड गेबल थे. उन्होंने बढ़िया काम भी किया. गेबल ने पेंटा को हराकर टाइटल अपने नाम किया. उन्होंने अपने मेन रोस्टर करियर में पहली बार सिंगल्स चैंपियनशिप जीती है. कंपनी ने कई सालों बाद उन्हें उनकी मेहनत का फल दिया है. (Photo: WWE.com)
पेंटा का रहा शानदार टाइटल रन
5 / 6पेंटा ने 2 मार्च 2026 को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. रेसलमेनिया 42 से पहले उन्हें पुश दिया गया था. पेंटा का टाइटल रन बढ़िया रहा. वो 153 दिनों तक चैंपियन रहे. उन्होंने कई बार अपने टाइटल को दांव पर लगाया. पेंटा को आगे जाकर कंपनी द्वारा और बड़ा पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
चेल्सी ग्रीन को मिली सफलता
6 / 6वुमेंस चैंपियनशिप के लिए चेल्सी ग्रीन, शार्लेट फ्लेयर, जेड कार्गिल, लैश लीजेंड और टिफनी स्ट्रेटन के बीच लैडर मैच हुआ. लैडर मुकाबले में काफी तोड़फोड़ देखने को मिली. अंत में ग्रीन ने लैडर में चढ़कर टाइटल निकाला और बड़ा कारनामा किया. ग्रीन नई चैंपियन बन गई हैं. फ्लेयर और कार्गिल इस बार पीछे रह गईं. (Photo: WWE.com)



















