WWE: WWE SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. दोनों के बीच शानदार रीमैच होने वाला है. हाल ही में कोडी ने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतकर सीना के खिलाफ टाइटल शॉट प्राप्त किया. खैर WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में बहुत बवाल मचा और इस चैंपियनशिप मुकाबले में बदलाव भी कर दिया गया है.
WWE SmackDown का मेन इवेंट रहा जबरदस्त
WWE SmackDown के मेन इवेंट में जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच SummerSlam 2025 में होने वाले चैंपियनशिप मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट देखने को मिला. कोडी सबसे पहले आए और उनका फैंस ने जोरदार अंदाज में स्वागत किया. सीना ने भी तुरंत एंट्री की. उन्होंने कहा कि वह न्यूयॉर्क में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और इस वजह से SummerSlam 2025 में मैच नहीं लड़ पाएंगे. सीना ने कहा कि वह रीमैच के लिए पेरिस या पर्थ में लड़ने के लिए तैयार हैं. इतना कहकर वह रिंग से चले गए.
सीना की बातें सुनकर कोडी को गुस्सा आ गया. कोडी ने रिंगसाइड में उनके ऊपर हमला कर दिया. सीना ने रोड्स को स्टील स्टेप्स पर पटक दिया. रिंग के अंदर कोडी को सीना टाइटल से मारने वाले थे लेकिन दांव उल्टा पड़ गया. कोडी ने ही सीना को टाइटल से मारकर गिरा दिया. रोड्स इतने में ही खुश नहीं हुए. उन्होंने टेबल पर लेटे सीना के ऊपर डाइव लगा दी. अंत में कोडी ने सीना का हाथ पकड़कर जबरदस्ती उनके साइन कॉन्ट्रैक्ट पर किए. कोडी ने बताया कि अब सीना और उनके बीच स्ट्रीट फाइट मैच होगा. आप यहां से अंदाजा लगा सकते हैं कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में कितना बवाल होने वाला है. सीना इस बार झूठ बोलकर कोडी को अपने जाल में फंसाना चाहते थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई. कोडी ने उनकी गंदी चाल को तहस-नहस कर दिया.
क्या WWE SummerSlam 2025 में जॉन सीना की होगी बादशाहत खत्म?
कुछ महीने पहले WrestleMania 41 में जॉन सीना ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की थी. सीना ने कोडी के 378 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था. सीना इसके बाद से सिंगल्स मैच में आर-ट्रुथ, रैंडी ऑर्टन और सीएम पंक को हरा चुके हैं. कई लोगों का मानना है कि SummerSlam 2025 में सीना की बादशाहत इस बार खत्म हो सकती है. ऐसा हुआ तो फिर दिग्गज को बड़ा झटका लगेगा.