John Cena: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. शो में खतरनाक मैच देखने को मिले. इस इवेंट को कंपनी ने काफी हाइप किया था क्योंकि जॉन सीना की एंट्री होनी थी. शो के बीच में सीना अपने ही अंदाज में रिंग के बीच में आए. पुराने लुक में वो दिखे. उनका फैंस ने खूब अंदाज में स्वागत किया. सीना को देखते ही दर्शकों में इनर्जी छा गई थी. खैर सभी के दिमाग में एक ही सवाल था कि आखिर वो क्या बात करेंगे. सीना ने सभी को चौंकाते हुए तीन बड़ी घोषणाएं कीं.
जॉन सीना ने किए बड़े ऐलान
जॉन सीना ने बताया कि 14 दिसंबर 2026 को WWE की टीम डिज्नी वर्ल्ड में एंट्री करेगी. सीना ने बताया कि उस दिन रेड ब्रांड के दो शो होंगे. एक पर्थ, ऑस्ट्रेलिया से लाइव आएगा. वहीं दूसरा एपिसोड डिज्नी वर्ल्ड से प्रसारित होगा. डिज्नी वर्ल्ड में जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. इसके बारे में सीना ने बैकलैश 2026 में बताया था. सीना ने इसके बाद सभी को सरप्राइज दिया. उन्होंने जॉन सीना क्लासिक चैंपियनशिप का अनावरण किया. टाइटल को देखकर सभी खुश हो गए थे.
जॉन सीना ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले पहले रेसलर को शो में इनवाइट किया. तुरंत ही कोडी रोड्स का म्यूजिक बजा. वो रिंग में आए. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. आप जानते हैं कि पिछले साल सीना के 17वें वर्ल्ड चैंपियनशिप रन का अंत कोडी ने ही किया था. सीना ने ये भी बताया कि वो सर्वाइवर सीरीज में भी मौजूद रहेंगे. इसका मतलब है कि आगे जाकर वो कुछ बड़ी घोषणाएं करने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: Roman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई, भयानक ग्रुप ने किया हमला
सीना ने कब लड़ा था अंतिम मैच?
जॉन सीना के लिए साल 2025 काफी शानदार रहा था. पूरे साल उनका रिटायरमेंट टूर चला. उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना भी किया. सीएम पंक, एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज लिस्ट में शामिल थे. सीना का इन सभी के साथ तगड़ा मैच हुआ. सीना ने 17वीं वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल कर रिक फ्लेयर का रिकॉर्ड भी तोड़ा. उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी जीती. इसी के साथ वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बने. इससे पहले उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप नहीं हासिल की थी. सीना ने 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में गुंथर के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. उन्हें इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns के ऊपर ‘जानलेवा’ हमला, John Cena का ऐतिहासिक ऐलान
संबंधित खबरें
Roman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
5 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines