Roman Reigns की राह पर चले WWE चैंपियन CM Punk, ब्लॉकबस्टर फिल्म का हुआ ऐलान

WWE में बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं. अब उन्होंने अपना फोकस हॉलीवुड की तरफ भी शिफ्ट कर दिया है. उनकी आगामी फिल्म को लेकर बड़ी घोषणा हुई है.

WWE - 2025-12-04T100330.863

सीएम पंक की नई फिल्म का ऐलान

CM Punk: WWE में रोमन रेंस का पिछले कुछ सालों से पार्ट-टाइम शेड्यूल रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि रेंस धीरे-धीरे हॉलीवुड की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. कई धमाकेदार फिल्मों में वह काम कर चुके हैं. उनकी एक्टिंग की काफी प्रशंसा भी हुई. रेंस के नक्शेकदम पर अब मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक भी चल रहे हैं. उनका फोकस भी फिल्मों की तरफ चला गया है. द बेस्ट इन द वर्ल्ड की आगामी एक फिल्म को लेकर ब्लॉकबस्टर ऐलान किया गया है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज सीएम पंक का दिखेगा जलवा

रोमन रेंस और सीएम पंक ने ठान लिया है कि रेसलिंग करियर खत्म होने के बाद वह हॉलीवुड में अपना दम दिखाएंगे. हाल ही में जूटोपिया 2 मूवी को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी. इस फिल्म में रेंस और पंक साथ काम कर रहे हैं. दिलचस्प बात है कि मूवी में रोमन के भाई पंक बने हुए हैं. दोनों WWE स्टार्स इसके बाद काफी चर्चा में आ गए थे.

विज्ञापन

सीएम पंक अब एक और फिल्म में शामिल हो रहे हैं. डेडलाइन के अनुसार पंक को कैथरीन सेंटर की नोबल द बॉडीगार्ड पर आधारित नेटफ्लिक्स रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार पंक इसमें डॉगहाउस का किरदार निभाएंगे. आपको बता दें यह नोबल 2022 में आई थी. आने वाले टाइम पर पंक की इस मूवी को लेकर कुछ अन्य जानकारियां भी प्राप्त होंगी.

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns ने WWE हॉल ऑफ फेमर के आगे टेके घुटने, खुद से बेहतर रेसलर बताकर किया एक्नॉलेज

विज्ञापन

WWE में सीएम पंक को मिला नया विरोधी

Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में सीएम पंक और उनके साथियों को करारी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में पंक को नया विरोधी भी मिल गया है. खतरनाक सुपरस्टार ब्रॉन ब्रेकर उन्हें चुनौती देंगे. वॉरगेम्स मैच के अंत में ब्रेकर ने पंक को ही पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी. पॉल हेमन ने इस बात का ऐलान किया कि 5 जनवरी 2025 को होने वाले Raw के एपिसोड में पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ