3 सुपरस्टार्स जिनकी The Rock वापसी के बाद WWE रिंग में बुरी हालत कर सकते हैं

WWE Elimination Chamber 2025 के बाद से टीवी पर अभी तक द रॉक दिखाई नहीं दिए हैं. फैंस उनकी वापसी के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार वो वापस आने के बाद कुछ स्टार्स का बुरा हाल कर सकते हैं.

WWE

रोमन रेंस की हालत हो सकती है खराब

The Rock: WWE Elimination Chamber 2025 में द रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. इसके बाद लगा था कि सीना और कोडी की स्टोरी में रॉक बने रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. द ग्रेट वन तब से WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. सभी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि बहुत जल्द वह वापसी कर लेंगे. रॉक जब भी आएंगे, तो बवाल होना पक्का है. यहां हम तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनकी वापसी के बाद द ग्रेट वन रिंग में बुरी हालत कर सकते हैं.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स के पीछे द रॉक लंबे समय से पड़े हुए हैं. पिछले साल रोड टू रेसलमेनिया 41 में रोड्स की हालत रॉक ने खराब की थी. मेगा इवेंट में रॉक ने रोमन रेंस के साथ मिलकर रोड्स और सैथ रॉलिंस को हराया था. Elimination Chamber 2025 में कोडी के ऊपर द ग्रेट वन ने कहर ढाया था. रॉक ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि उनका रोड्स के साथ सिंगल्स मैच होगा. रॉक अब वापसी के बाद रोड्स की बुरी हालत कर सकते हैं. वहां से फिर दोनों के बीच बड़ा मुकाबला हो सकता है.

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. पिछले साल दोनों के बीच मुकाबला होने वाला था, लेकिन कोडी रोड्स की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा. ट्रिपल एच ने आगे जाकर इस मुकाबले की योजना जरूर बनाई होगी. फैंस भी इनके बीच मैच देखना चाहते हैं. इस बार वापसी के बाद रोमन के ऊपर रॉक कहर ढा सकते हैं. वहां से दोनों का मैच किसी बड़े इवेंट में बुक किया जा सकता है.

विज्ञापन

जे उसो

जे उसो ने अब खुद को WWE मेन रोस्टर में सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है. अपने 15 साल के करियर में ज्यादातर जे ने अपने भाई जिमी उसो के साथ टैग टीम में ही काम किया है. जे को अब पहचान की जरूरत नहीं है. 2025 में उन्हें तगड़ा पुश दिया गया. रॉयल रंबल मैच उन्होंने जीता. रेसलमेनिया 41 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बने. मौजूदा समय में जे के हील टर्न की चर्चा चल रही है. कभी भी वो बड़ा कदम उठा सकते हैं. द रॉक WWE में वापसी के बाद अब जे से भी उलझ सकते हैं. जे को आगे बढ़ाने के लिए रॉक उनके ऊपर हमला कर बड़ा मैच फिक्स कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ