WWE में Cody Rhodes से युद्ध के लिए तैयार हुआ 27 साल का रेसलर, चैंपियन vs चैंपियन मैच से पहले दी धमकी

WWE Saturday Night’s Main Event में कोडी रोड्स भी एक्शन में दिखाई देंगे. NXT चैंपियन से उनकी टक्कर होने वाली है. शो से पहले अब उन्हें चेतावनी मिल चुकी है.

WWE

WWE चैंपियन कोडी रोड्स को मिली धमकी

Cody Rhodes: WWE NXT Deadline इवेंट का सफल समापन हो गया है. 27 साल के ओबा फेमी को वहां पर बड़ी सफलता मिली. उन्होंने रिकी सेंट्स को हराकर अपने करियर में दूसरी बार NXT चैंपियनशिप हासिल की. आगामी 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event होने वाला है. जॉन सीना वहां पर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. शो में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स का मुकाबला फेमी के साथ तय हुआ है. चैंपियन vs चैंपियन मुकाबले से पहले फेमी ने रोड्स को चेतावनी दे दी है.

विज्ञापन

WWE NXT चैंपियन का बड़ा बयान

SmackDown के एपिसोड में कोडी रोड्स ने बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि NXT Deadline में होने वाले टाइटल मैच में जिसकी जीत होगी, वो उसका सामना करेंगे. फेमी ने टाइटल जीतकर कोडी के खिलाफ मैच प्राप्त किया. बड़ी जीत के बाद फेमी ने कोडी को संदेश देते हुए कहा,”सबसे बड़ा फैक्टर चेंज है. रिकी सेंट्स के पास चैंपियनशिप छोड़ने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था. बदलाव की हमेशा जीत होती है. जब मेन रोस्टर में बदलाव आएगा, कोडी रोड्स के लिए पूछेंगे, तो वह द रूलर, द डिस्ट्रॉयर, द ब्रिंगर ऑफ वॉर ओबा फेमी को भेजेंगे.”

विज्ञापन

https://x.com/WWENXT/status/1997697753116475392

विज्ञापन

WWE SmackDown में कोडी रोड्स ने किया ड्रू मैकइंटायर पर हमला

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत ड्रू मैकइंटायर ने की. वो बैकस्टेज कार से उतरे. वहां निक एल्डिस भी अपने साथियों के साथ आए. एल्डिस ने कहा कि मैकइंटायर ब्लू ब्रांड से अभी भी सस्पेंड हैं. एल्डिस ने मैकइंटायर को वहां से जाने के लिए कहा. मैकइंटायर कार में बैठ गए, लेकिन पीछे से उनके ऊपर कोडी रोड्स ने हमला कर दिया. बड़ी मुश्किल से ड्रू वहां से भागे. कोडी ने इसके बाद रिंग में आकर मैकइंटायर को धमकी दी. कोडी ने एल्डिस से कहा वो उन्हें सस्पेंड ना करें. कोडी ने मैकइंटायर से एक और मुकाबले की बात कही. ऐसा लगता है कि दोनों के बीच एक अंतिम टक्कर रॉयल रंबल 2026 में हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ