हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Roman Reigns से ज्यादा हॉट हैं', वुमेंस स्टार ने मौजूदा चैंपियन का नाम लेकर WWE के ट्राइबल चीफ का बनाया मजाक

WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. पिछले पांच साल उनके लिए जबरदस्त रहे हैं. 2026 की शुरुआत भी उन्होंने धमाकेदार अंदाज में की है. अब एक फीमेल स्टार ने रेंस को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
रोमन रेंस को लेकर चौंकाने वाला बयान

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. पिछले पांच साल उनके लिए शानदार रहे हैं. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे. इस दौरान उन्होंने दिग्गजों को मात दी. रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. रेंस को लेकर लगातार बयान सामने आते रहते हैं. एक फीमेल स्टार ने मौजूदा चैंपियन को उनसे बढ़िया बताया है. शायद इस बात से रेंस के फैंस को गुस्सा आ सकता है.

WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आया बयान

पूर्व ECW सुपरस्टार जेस्मीन सेंट क्लेयर ने WWE के एक ऐसे रेसलर का नाम बताया है जिसे वो रोमन रेंस से भी ज्यादा आकर्षक मानती हैं. उन्होंने ब्रायन आइडल का नाम लिया. सोशल मीडिया पर जेस्मीन ने कहा, “जैसे कुछ लड़कों को गोरी लड़कियां पसंद होती हैं. मुझे गोरे लड़के पसंद हैं. इस वजह से मैं कहती हूं कि रोमन रेंस से ज्यादा ब्रायन आइडल हॉट हैं”. एक तरह से कहा जाए तो जेस्मीन ने इस बार रोमन की बेइज्जती की है. रोमन की फैन-फॉलोइंग पूरी दुनिया में है. उनके लुक को हर को पसंद करता है. जेस्मीन ने इस बार चौंकाने वाला बयान देकर सभी का दिल तोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के कट्टर दुश्मन ने The Rock को मैच के लिए दी चुनौती, 2 साल पहले हो चुकी है टक्कर

विज्ञापन

रोमन रेंस ने जीता बड़ा मैच

रोमन रेंस के लिए 2025 कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने सात मुकाबले लड़े. चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. ट्रिपल एच ने उनकी बुकिंग पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया. 2026 की शुरुआत रेंस ने धमाकेदार अंदाज में की है. 31 जनवरी को सऊदी अरब में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने बवाल मचाया. रेंस ने अंत में गुंथर को एलिमिनेट कर मुकाबला जीता. रेंस ने अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता है. अब रेसलमेनिया 42 में उनका मुकाबला सीएम पंक के साथ होने वाला है. दोनों की राइवलरी की शुरुआत हो चुकी है. आने वाले समय में दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 20 फरवरी, 2026: Randy Orton की चौंकाने वाली हार, वर्ल्ड चैंपियन ने मचाया तगड़ा बवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola