---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE SmackDown Results, 20 फरवरी, 2026: Randy Orton की चौंकाने वाली हार, वर्ल्ड चैंपियन ने मचाया तगड़ा बवाल

WWE SmackDown का एपिसोड जबरदस्त रहा. इस बार तगड़ा एक्शन देखने को मिला. स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. मेन इवेट में धमाकेदार मैच हुआ.आइए जानते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

---खबर नीचे जारी है---

WWE SmackDown Results: WWE SmackDown  के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो बहुत ही शानदार रहा. जबरदस्त मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शुरुआत से लेकर अंत तक शो में रोमांच बना रहा. मेन इवेंट में भी बहुत बवाल मचा. फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार्स को खूब चीयर किया. विमेंस डिवीजन ने अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको SmackDown  रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स ने शो की शुरुआत की. वो ज्यादा कुछ बोल नहीं पाए. जेकब फाटू ने दखलअंदाजी की. फाटू ने कहा कि उन्होंने पिछले हफ्ते कोडी और सैमी ज़ेन को हरा दिया था. फाटू ने ड्रू मैकइंटायर को दोषी ठहराया. फाटू ने मैकइंटायर को बाहर बुलाया. मैकइंटायर फैंस के बीच बैठे हुए दिखाई दिए. मैकइंटायर ने फाटू का मजाक उड़ाया. फाटू ने अपना आपा खो दिया. उन्होंने सिक्योरिटी पर हमला किया. निक एल्डिस ने फाटू को समझाया और बड़ी मुश्किल से शांत कराया. कोडी रोड्स ने अंत में मैकइंटायर के ऊपर निशाना साधा.

---खबर नीचे जारी है---

इल्जा ड्रेगनोव का मैच

शो में इल्जा ड्रेगनोव का मुकाबला टामा टोंगा के साथ हुआ. दोनों ने फैंस को तगड़ा मैच दिया. मुकाबले में MFT के अन्य सदस्यों ने भी दखलअंदाजी की. इस वजह से ही टामा को अंत में जीत मिल गई. मैच के बाद MFT ने इल्जा पर हमला किया. मैट कार्डोना और अपोलो क्रूज ने इल्जा को बचाने के लिए एंट्री की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

जेड कार्गिल का सैगमेंट

जेड कार्गिल ने अपनी तारीफ की. उन्होंने जॉर्डिन ग्रेस का मजाक उड़ाया. कार्गिल ने लिव मॉर्गन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वो अगले हफ्ते रेड ब्रांड के शो में मौजूद रहेंगी.

---खबर नीचे जारी है---

विमेंस एलिमिनेशन चैंबर ट्रिपल थ्रेट क्वालिफाइंग मैच

शार्लेट फ्लेयर, नाया जैक्स और कियाना जेम्स के बीच विमेंस एलिमिनेशन चैंबर ट्रिपल थ्रेट क्वालिफाइंग मैच हुआ. तीनों ने मैच जीतने के लिए सारी हदें पार की. मैच में लग रहा था कि फ्लेयर जीत जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्हें कियाना ने पिन किया और चौंकने वाली जीत दर्ज की.

ओबा फेमी का मैच

ओबा फेमी का मुकाबला किट विल्सन से हुआ. फेमी का एक बार फिर दबदबा देखने को मिला. फेमी ने विल्सन के ऊपर आसानी से जीत दर्ज की.

---खबर नीचे जारी है---

टिफनी स्ट्रेटन का मैच

टिफनी स्ट्रेटन का मैच अल्बा फायर के साथ हुआ. दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. फायर ने टिफनी को अच्छी चुनौती दी. अंत में टिफनी ने बड़ी मुश्किल से जीत हासिल की.

मेंस एलिमिनेशन चैंबर ट्रिपल थ्रेट क्वालिफाइंग मैच

डेमियन प्रीस्ट, ट्रिक विलियम्स और कार्मेलो हेज के बीच मेंस एलिमिनेशन चैंबर ट्रिपल थ्रेट क्वालिफाइंग मैच हुआ. तीनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. हेज और विलियम्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. अंत में विलियम्स ने प्रीस्ट को पिन करते हुए जीत हासिल की.

---खबर नीचे जारी है---

रिया रिप्ली का मैच

रिया रिप्ली का मैच जूलिया के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. रिप्ली को फैंस ने खूब चीयर किया. मैच में नाया जैक्स और लैश लीजेंड ने दखलअंदाजी की. इस वजह से रेफरी ने मैच को रद्द कर दिया. मैच के बाद जैक्स और लीजेंड ने रिप्ली पर हमला किया. रिप्ली को बचाने के लिए इयो स्काई आईं.

मेन इवेंट

मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन और एलिस्टर ब्लैक के बीच मैच हुआ. मुकाबला अच्छा रहा, लेकिन ऑर्टन के ऊपर रिंग के बाहर अचानक ड्रू मैकइंटायर ने आकर टाइटल से हमला कर दिया. कोडी रोड्स वहां पर आए. मैकइंटायर फैंस के बीच भाग गए. रिंग में इसका फायदा ब्लैक को मिला. उन्होंने ऑर्टन को ब्लैक मास मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के कट्टर दुश्मन ने The Rock को मैच के लिए दी चुनौती, 2 साल पहले हो चुकी है टक्कर

First published on: Feb 21, 2026 09:44 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola