Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है. ब्रॉक लैसनर भी शो में नज़र आएंगे. 22 फरवरी 2026 को हुए Raw के एपिसोड में लैसनर ने एंट्री की थी. वहां पर पॉल हेमन भी उनके साथ आए थे. हेमन ने लैसनर की तरफ से WrestleMania 42 के लिए ओपन चैलेंज दिया. लैसनर आगे भी वीकली शोज में आने वाले हैं. अब एक फेमस पूर्व WWE स्टार ने लैसनर के ओपन चैलेंज का जवाब दिया है.
पूर्व WWE स्टार ने क्या कहा?
WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मैच किसके साथ होगा ये सबसे बड़ा सवाल है. रिपोर्टस में ओबा फेमी, एलए नाइट और गुंथर का नाम लिया जा रहा है. अभी तक कोई भी चीज क्लियर नहीं हुई है. 41 साल के पूर्व WWE स्टार जेम्स एल्सवर्थ ने लैसनर के ओपन चैलेंज का जवाब दिया है. उन्होंने कहा, “क्या दो हाथों वाला कोई भी आदमी WrestleMania में जीतने का मौका रखता है?”. एल्सवर्थ का रेसलिंग करियर शानदार रहा है. उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट में बहुत काम किया है. WWE में भी उन्होंने कई साल तक काम किया. डीन एंब्रोज और एजे स्टाइल्स के खिलाफ उनकी जबरदस्त राइवलरी रही थी.
ये भी पढ़ें:-Randy Orton को WWE WrestleMania 42 में मिलेगा नया विरोधी!, 40 साल का रेसलर लेगा Drew McIntyre की जगह?
WWE WrestleMania 42 के लिए किन मैचों का हुआ ऐलान?
WrestleMania 42 के लिए WWE ने बड़े मैचों का ऐलान अभी तक किया है. सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. ड्रू मैकइंटायर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. स्टेफनी वकेर और लिव मॉर्गन के बीच वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. वहीं जेड कार्गिल और रिया रिप्ली के बीच विमेंस चैंपियनशिप के लिए टक्कर होगी.
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
14 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines