The Great Khali: WWE में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली ने 2006 से 2014 तक जबरदस्त काम किया था. द अंडरटेकर, जॉन सीना और केन जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. बहुत जल्द वर्ल्ड चैंपियन भी वह बने. 2014 के बाद WWE रिंग में खली बहुत कम नज़र आए. खास ही मौकों पर उन्हें देखा गया. खली कई सालों से अपनी रेसलिंग एकेडमी CWE में काम कर रहे हैं. उनकी एकेडमी के कई रेसलर्स ने रेसलिंग की दुनिया में नाम खूब कमाया है. खैर एक अच्छी खबर खली को लेकर सामने आ रही है. आपको बता दें 7 साल बाद खली की इन-रिंग एक्शन में वापसी होने वाली है.
WWE हॉल ऑफ फेमर का कहां दिखेगा जलवा?
द ग्रेट खली सात साल बाद CWE रिंग में वापसी के लिए तैयार हैं. उनका मुकाबला पूर्व WWE स्टार और 27 साल के पार्कर बोडॉक्स से होने वाला है. इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच 25 जनवरी 2026 को धनबाद के वेडलॉक ग्रीन्स होटल और रिसॉर्ट्स में टक्कर होगी. CWE ने इंस्टाग्राम पर Maithan Mania: Ultimate Show of Strength में होने वाले इस बड़े मुकाबले को लेकर पूरी जानकारी दी है. खली का आखिरी सिंगल्स मैच फरवरी 2018 में हुआ था. क्रिमसन के खिलाफ CWE में ही उन्होंने अंतिम मैच लड़ा था. खली अब लंबे समय बाद एक्शन में दिखाई देंगे. फैंस उन्हें रिंग में देखने के लिए जरूर उत्साहित होंगे.
ये भी पढ़ें:-Survivor Series के बाद SmackDown के पहले शो के जरिए 3 बड़ी बातें जो WWE ने इशारों-इशारों में बताईं
द ग्रेट खली को हॉल ऑफ फेम में कब शामिल किया गया?
द ग्रेट खली ने 2006 में सबसे पहले WWE में एंट्री की थी. खली की कद-काठी को देखते हुए विंस मैकमैहन ने शुरुआत में ही उन्हें तगड़ा पुश दिया. बड़े मैचों का वह हिस्सा बने. खली ने 2007 में SmackDown में हुए 20-मैन बैटल रॉयल मैच जीतकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. WWE ने रेसलिंग में खली के तगड़े योगदान को देखते हुए उन्हें 2021 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था. कंपनी का सबसे बड़ा सम्मान पाकर खली बहुत खुश हुए थे.
ये भी पढ़ें:-भारत-पाक मूल के रेसलर को पूर्व WWE सुपरस्टार ने घोड़े से बांधकर घसीटा, देखें मजेदार वीडियो
संबंधित खबरें
क्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
1 day agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 day agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
1 day agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 days agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
3 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
4 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
5 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
5 days ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
6 days agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines