Survivor Series के बाद SmackDown के पहले शो के जरिए 3 बड़ी बातें जो WWE ने इशारों-इशारों में बताईं

WWE SmackDown के शो में इस हफ्ते बहुत बवाल मचा. इवेंट में स्टोरीलाइन्स को अच्छे अंदाज में आगे की ओर बढ़ाया गया. इस दौरान कंपनी ने फ्यूचर से जुड़ी कुछ चीजों के हिंट दिए.

WWE

WWE SmackDown में मिले बड़े संकेत

WWE SmackDown: WWE Survivor Series 2025 के बाद SmackDown का पहला एपिसोड खत्म हो गया है. कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट्स वहां पर देखने को मिले. आगामी 13 दिसंबर को होने वाले Saturday Night’s Main Event का बिल्डअप भी किया गया. सबसे बड़ी बात है कि गुंथर के रूप में जॉन सीना को उनका WWE में आखिरी विरोधी मिल गया है. विमेंस डिवीजन की कहानियों को भी इस बार आगे बढ़ाया गया. इस आर्टिकल में हम आपको तीन बड़ी चीजों के बारे में बताएंगे जो WWE ने ब्लू ब्रांड के जरिए इशारों-इशारों में बताईं.

विज्ञापन

कोडी रोड्स हार सकते हैं टाइटल

रेसलमेनिया 41 में कोडी रोड्स ने जॉन सीना को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी. SmackDown के शो की शुरुआत में कोडी ने इस हफ्ते ड्रू मैकइंटायर पर हमला किया. कोडी ने बाद रिंग में आकर कहा कि वह एक और मैच से मैकइंटायर के साथ दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं. पिछले दो महीनों में कोडी और ड्रू के बीच तीन मुकाबले हो चुके हैं. अब चौथी बार भी इनके बीच मैच होगा. ऐसा लगता है कि कोडी इस बार चैंपियनशिप हारने वाले हैं. WWE लगातार चौथी बार ड्रू को निराश नहीं करेगी. Royal Rumble 2026 में दोनों के बीच मैच होने की उम्मीद है. कंपनी ने संकेत दे दिए हैं कि वहां पर ड्रू चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

टैग टीम टाइटल हारने वाले हैं वायट सिक्स

जुलाई 2025 में वायट सिक्स के डेक्स्टर लूमिस और जो गेसी ने WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से इनका टाइटल रन कुछ खास नहीं रहा है. बहुत कम मौकों पर इसे डिफेंड किया गया है. वायट सिक्स की राइवलरी मौजूदा समय में सोलो सिकोआ की MFT से चल रही है. SmackDown के एपिसोड में दोनों टीमों के बीच ब्रॉल हुआ. सिकोआ ने ऐलान कर दिया है कि वह अंकल हाउडी का सबकुछ लेकर रहेंगे. कंपनी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि बहुत जल्द वायट सिक्स के हाथ से टैग टीम टाइटल फिसल सकता है.

विज्ञापन

WWE Saturday Night’s Main Event में गुंथर की होगी जीत

Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना और गुंथर के बीच सिंगल्स मैच होगा. गुंथर ने ब्लू ब्रांड में हुए फाइनल मैच में एलए नाइट को हराया. द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट में गुंथर का दबदबा देखने को मिला. उनके मौजूदा मोमेंटम को देखकर साफ लग रहा है कि वह सीना के ऊपर जीत दर्ज कर लेंगे. WWE भी उन्हें हार के लिए शायद बुक नहीं करना चाहेगा. इस गलती से द रिंग जनरल को फ्यूचर में तगड़ा नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ