The Undertaker: WWE में द अंडरटेकर ने करीब 30 साल तक फैंस का मनोरंजन किया. कुछ साल पहले उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. कंपनी ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया. टेकर का कैरेक्टर सबसे अलग था. ऐसा आगे जाकर देखना काफी मुश्किल है. उनकी एंट्री बहुत ही गजब की है. वो आते हैं तो एरीना में अंधेरा हो जाता है. जब लाइट्स ऑन होती हैं तो वो रिंग के बीच में खड़े हुए नज़र आते हैं. सालों से इसे लेकर चर्चा चल रही है कि आखिर टेकर ऐसा कैसे करते हैं. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE रिंग में कैसे होती है द अंडरटेकर की एंट्री?
अंडरटेकर ने अलग-अलग तरह के कैरेक्टर अपने करियर में निभाए हैं. उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है. विंस मैकमैहन के हमेशा वो चहेते रहे. टेकर की एंट्री से पहले घंटी बजती है और एरीना में लाइट्स बंद हो जाती हैं. टेकर की जगह रिंग के नीचे पहले से तय की जाती है. कभी-कभार वो फैंस के बीच भी मौजूद रहते हैं. ज्यादातर रिंग के नीचे से ही वो आते हैं. टेकर 10 सेकेंड में इस काम को अंजाम देना होता है. लाइट बंद होने के बाद तुरंत ही रिंग में एक खतरनाक अवस्था में खड़ा होना आसान काम नहीं है. टेकर ने इसका बहुत अभ्यास किया है. रिंग के नीचे WWE के कुछ कर्मचारी भी काम करते हैं जो समय-समय पर रेसलर्स को निर्देश देते हैं. टेकर जब जाते हैं तब भी एरीना की लाइट बंद हो जाती है. वो तुरंत ही रिंग के नीचे चले जाते हैं. या फिर फैंस के बीच से बैकस्टेज भाग जाते हैं.
ये भी पढ़ें:-75 साल की उम्र में WWE दिग्गज का निधन, शोक में डूबे Triple H ने अपने करीबी को कहा अलविदा
WWE में अंडरटेकर ने कब लड़ा था अंतिम मैच?
WWE में अंडरटेकर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. रेसलमेनिया में लगातार उन्होंने 21 मैचों में जीत हासिल की थी. उनकी स्ट्रीक को ब्रॉक लैसनर ने खत्म किया था. लैसनर ने WWE रिंग में अपना अंतिम मैच साल 2020 के रेसलमेनिया में एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था. इसके बाद WWE टीवी पर उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन कभी मैच नहीं लड़ा. अब वो रिटायर हो चुके हैं. 2022 में WWE ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था. टेकर मौजूदा समय में बैकस्टेज युवा स्टार्स के साथ काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-‘मैंने खुद Brock Lesnar से सुप्लेक्स मारने का निवेदन किया’, 30 साल के WWE रेसलर का चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
भारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
9 hrs agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
1 day agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
1 day agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
2 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
2 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
3 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
5 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
8 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines