WWE में ‘मामी’ का राज खत्म! चोट ने छीनी चैंपियनशिप, SummerSlam 2026 से हुई छुट्टी

WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब बस कुछ ही हफ्ते बचे हुए हैं. फैंस के लिए इससे पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है. फेमस स्टार और मौजूदा चैंपियन की समर की सबसे बड़ी पार्टी से छुट्टी हो गई है. कंपनी ने नए मैच का ऐलान कर दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: WWE में इस समय SummerSlam 2026 की तैयारियां चल रही हैं. बड़े मैचों का ऐलान किया जा रहा है. इससे पहले फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. मौजूदा वुमेंस चैंपियन रिया रिप्ली शो से बाहर हो गई हैं. उन्हें लेकर बड़ा ऐलान कर दिया गया है. कहीं ना कहीं ये बहुत बड़ा झटका रिप्ली के लिए है. वो मौजूदा समय में कंपनी के टॉप स्टार हैं. रोस्टर में सबसे ज्यादा पैसा भी उन्हें मिलता है. कंपनी ने एक बड़े मैच की घोषणा भी कर दी है, जिसके तहत नया चैंपियन मिलेगा. आइए आपको बताते हैं कि SmackDown के एपिसोड में क्या फैसला लिया गया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रिया रिप्ली ने कब जीती थी चैंपियनशिप?

रिया रिप्ली ने कब जीती थी चैंपियनशिप?2 / 6

रिया रिप्ली ने अप्रैल, 2026 में हुए रेसलमेनिया 42 में वुमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. वहां पर उन्होंने जेड कार्गिल को हराया था. रिप्ली ने वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर कार्गिल के खिलाफ टाइटल मैच हासिल किया था. रिप्ली को एक बार फिर कंपनी द्वारा बड़ा पुश दिया गया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कब लगी चोट?

कब लगी चोट?3 / 6

कुछ महीने पहले क्लैश इन इटली में रिया रिप्ली ने जेड कार्गिल के खिलाफ रीमैच में अपना टाइटल रिटेन किया था. मैच के दौरान उनके पांव में चोट लग गई थी. बाद में SmackDown के एपिसोड में रिप्ली ने खुद आकर इस बात की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था कि वो आप सभी की चैंपियन बनी रहेंगी. (Photo: WWE.com)

एडम पीयर्स का बड़ा बयान

एडम पीयर्स का बड़ा बयान4 / 6

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने बड़ा बयान दिया. पीयर्स ने कहा कि चोट की वजह से समरस्लैम का हिस्सा रिया रिप्ली नहीं बन पाएंगी. उन्होंने समर की सबसे बड़ी पार्टी के लिए एक नए मैच का ऐलान किया. वहां से ये चीज क्लियर हो गई कि रिप्ली का जलवा आगामी इवेंट में देखने को नहीं मिलेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

समरस्लैम 2026 में होगा नया मैच

समरस्लैम 2026 में होगा नया मैच5 / 6

एडम पीयर्स ने बताया कि रिया रिप्ली के ठीक होने तक समरस्लैम में एक बड़े लैडर मैच के जरिए वुमेंस चैंपियन को चुना जाएगा. रिप्ली के एक्शन में लौटने तक वो चैंपियन बनी रहेंगी. इसके बाद असली चैंपियन का चुनाव एक मैच के जरिए किया जाएगा. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: मेन इवेंट में 4 रेसलर्स ने मचाया उत्पात, SummerSlam को लेकर बड़ा ऐलान

कौन बनेगा चैंपियन?

कौन बनेगा चैंपियन?6 / 6

वीकली एपिसोड में लैडर मैच के लिए क्वालिफायर मैच हो रहे हैं. टिफनी स्ट्रेटन और जेड कार्गिल ने क्वालिफाई कर लिया है. ऐसा लगता है कि समरस्लैम में होने वाले लैडर मैच की विजेता शार्लेट फ्लेयर बन सकती हैं. उनके ऊपर कंपनी भरोसा जता सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन