18 जुलाई को होने वाले WWE Saturday Night’s Main Event के लाइव एक्शन को भारत में कब, कहां और कैसे देखें?

आगामी WWE Saturday Night’s Main Event बहुत ब्लॉकबस्टर होने वाला है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. शो में कुछ सरप्राइज भी फैंस को मिल सकते हैं. आइए आपको इस इवेंट को लेकर पूरी जानकारी देते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Saturday Night’s Main Event: WWE में इस समय समरस्लैम की तैयारियां चल रही हैं. इससे पहले  Saturday Night’s Main Event के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी. कंपनी ने बड़े मुकाबले शो के लिए बुक किए हैं. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस का सैगमेंट भी वहां पर होने वाला है. मेडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले इस इवेंट में दर्शकों को बड़े सरप्राइज भी मिल सकते हैं. ट्रिपच एच किसी को भी निराश नहीं करेंगे. सबसे बड़ी बात है कि यहां से समरस्लैम क लिए कुछ कहानियां सामने आ सकती हैं. खैर हम आपको Saturday Night’s Main Event के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.

विज्ञापन

Saturday Night’s Main Event में होंगे बड़े मैच

Saturday Night’s Main Event में होंगे बड़े मैच2 / 6

Saturday Night’s Main Event में कंपनी ने चार बडे़ मैच बुक किए है. एक चैंपियनशिप मैच भी होने वाला है. मेन इवेंट में सीएम पंक और कोडी रोड्स का सामना गुंथर और सैमी ज़ेन के साथ होगा. इस मैच में तगड़ा बवाल देखने को मिलेगा. चारों स्टार्स एक-दूसरे के दुश्मन हैं. कंपनी ने बड़ी योजना तैयार की होगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?

फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?3 / 6

Saturday Night’s Main Event को भारत में रविवार 19 जुलाई 2026 को देखा जा सकता है, जिसके लाइव एक्शन की शुरुआत सुबह 5.30 बजे से सोनी स्पोर्ट्स टेन-1, सोनी स्पोर्ट्स टेन-3 हिंदी, सोनी स्पोर्ट्स टेन-4 तमिल, सोनी स्पोर्ट्स टेन-4 तेलुगु और सोनी लिव पर होगी. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस का होगा सैगमेंट

रोमन रेंस का होगा सैगमेंट4 / 6

Saturday Night’s Main Event में रोमन रेंस भी एंट्री करने वाले हैं. उनका 2026 NBA चैंपियन के साथ सैगमेंट तय किया गया है. इस सैगमेंट में काफी बवाल देखने को मिल सकता है. सैथ रॉलिंस भी वहां पर नज़र आ सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर मजा आएगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मेन इवेंट में मचेगा बवाल

मेन इवेंट में मचेगा बवाल5 / 6

कोडी रोड्स और सीएम पंक का मुकाबला गुंथर और सैमी ज़ेन के साथ होने वाला है. इस मैच में अब एक नई शर्त जोड़ दी गई है. अगर गुंथर और सैमी जीत गए तो उन्हें समरस्लैम 2026 में होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में शामिल किया जाएगा. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में ये शर्त रखी गई. (Photo: WWE.com)

मिल सकते हैं नए चैंपियन

मिल सकते हैं नए चैंपियन 6 / 6

पेज और ब्री बैला अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप की फैटल इंफ्लूएंस के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इन दोनों ने रेसलमेनिया 42 में टाइटल जीता था. इसके बाद से अभी तक पेज और बैला का टाइटल रन शानदार रहा है. हालांकि, इस बार इनकी बादशाहत खत्म हो सकती है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: 18 जुलाई को होने वाले WWE Saturday Night’s Main Event का फाइनल मैच कार्ड, Roman Reigns की होगी धमाकेदार एंट्री

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन