WWE दिग्गज Goldberg की बहादुरी को सलाम, टूटे हुए हाथ के साथ खत्म किया रिटायरमेंट मैच

WWE Saturday Night’s Main Event में गोल्डबर्ग ने गुंथर के खिलाफ जबरदस्त मैच लड़ा था. मुकाबले में उन्हें इंजरी का सामना करना पड़ा था, जिसका खुलासा अब जाकर उन्होंने किया है.

GOLD BEG

WWE

WWE: हाल ही में हुए WWE Saturday Night’s Main Event में गोल्डबर्ग ने अपना रिटायरमेंट मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. 15 मिनट के इस मुकाबले में अंत में गोल्डबर्ग को हार का सामना करना पड़ा. वैसे दिग्गज का प्रदर्शन देख सभी हैरान रह गए थे. द रिंग जनरल को उन्होंने अच्छी टक्कर दी थी. कई लोगों का मानना था कि मुकाबले में उन्हें इंजरी का सामना भी करना पड़ा. अब इस बारे में खुद गोल्डबर्ग ने बड़ा खुलासा किया है.

विज्ञापन

WWE हॉल ऑफ फेमर गोल्डबर्ग का बड़ा बयान

Car Cast पॉडकास्ट को गोल्डबर्ग ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कंफर्म किया कि वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी और उनका हाथ टूट गया था. अच्छी बात यह है कि इंजरी के बावजूद उन्होंने फेयरवेल स्पीच दी. उन्होंने कहा,”गुंथर के बिना यह काम मैं बिल्कुल भी नहीं कर पाता. वह बहुत ही शानदार हैं. उनके साथ रिंग में होना बढ़िया मौका और सम्मान की बात थी. मैंने खूब मजा किया”.

विज्ञापन

दिग्गज ने आगे कहा,”आप सच में नहीं बता सकते हैं लेकिन मेरा हाथ उस मैच में किसी समय टूट गया था. मुझे लगता है कि आज पहली बार मैं अपने हाथ की नसें वापस देख पा रहा हूं. यह पहले जितन सूजी नहीं हुई हैं. मेरा कंधा, गर्दन और घुटना एकदम ठीक है”.

विज्ञापन

फेयरवेल स्पीच में भावुक हुए गोल्डबर्ग

रिटायरमेंट मैच के बाद गोल्डबर्ग ने फैंस को संबोधित किया. हालांकि, WWE ने इसे बीच में ही काट दिया था. सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी विवाद भी छिड़ा. खुद गोल्डबर्ग भी इस बात से खुश नहीं थे. खैर फेयरवेल स्पीच में दिग्गज ने कहा,”मुझे नहीं लगता कि मैं अटलांटा में कभी हारा हूं. इसलिए थोड़ा कमजोर प्रदर्शन के लिए मैं माफी चाहता हूं. मेरे 100 से ज्यादा दोस्त और परिवार के लोग दुनियाभर से आए हैं. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आप सभी का जितना शुक्रिया अदा करूं कम है. अटलांटा के फैंस आप वाकई कमाल के रहे हैं. मैं आपसे प्यार करता हूं. आपके बिना मैं यह नहीं कर पाता”.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ