Former WWE Star: WWE में इस समय समरस्लैम 2026 की तैयारियां चल रही हैं. बड़े मैचों का ऐलान किया जा रहा है. फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित लग रहे हैं. खैर इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व WWE स्टार कीथ ली ने 41 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लिया था. वो पिछले कुछ सालों से AEW में काम कर रहे थे. इंजरी की वजह से वो काफी समय से इन-रिंग एक्शन से बाहर भी थे. अब उन्हें लेकर बिल्कुल भी बढ़िया अपडेट सामने नहीं आया है.
क्या पूर्व WWE स्टार कीथ ली ने लिया संन्यास?
कीथ ली ने मई 2018 में WWE में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने NXT में शानदार काम किया. NXT चैंपियनशिप और NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप उन्होंने हासिल की. अगस्त 2020 में उन्होंने मेन रोस्टर में रेड ब्रांड में कदम रखा था. उन्होंने एजे स्टाइल्स और ड्रू मैकइंटायर का सामना WWE चैंपियनशिप मैचों में किया. ली को WWE का फ्यूचर माना जा रहा था. 2020 के रॉयल रंबल मैच में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को भी क्लोथलाइन से ढेर कर दिया था. नवंबर 2021 में वो WWE से चले गए थे. बाद में उन्होंने AEW ज्वाइन किया. दिसंबर 2023 के बाद से वो एक्शन में नहीं दिखे हैं. ली ने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत 2005 से की थी.
Wrestling Observer Live के ब्रायन अल्वारेज ने अपनी रिपोर्ट में कीथ ली को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि शायद अब ली का काम खत्म हो गया है. अल्वारेज ने कहा, “कुछ दिनों से कीथ ली काफी चर्चा में चल रहे हैं. लोगों से बात करके ये ही पता चला है कि ली का बिजनेस में काम खत्म हो गया है. शायद वो रिटायर हो गए हैं. ऐसा लगता है कि उन्होंने AEW भी छोड़ दिया है. अब उनकी वापसी संभव नहीं लग रही है”.
ये भी पढ़ें: Brock Lesnar का अब तक कैसा है WWE SummerSlam में रिकॉर्ड? जानिए किन रेसलर्स ने दी करारी हार
कीथ ली का हुआ तलाक
हाल ही में कीथ ली और मीचीन के तलाक की खबरें भी सामने आईं. 2022 में इन दोनों ने शादी की थी. अब चार साल बाद ये दोनों अलग हो गए हैं. मीचीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की जरिए इस बात की पुष्टि कर दी है. उन्होंने कहा कि वो अभी भी अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने निगेविट कमेंट्स करने वाले लोगों के ऊपर भी टिप्पणी की. खैर अब ली की रेसलिंग में वापसी भी मुश्किल लग रही है. ऐसा लगता है कि उनके 21 साल के करियर का अंत हो गया है. उनका करियर अच्छा हो सकता था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से वो पीछे ही रह गए.
ये भी पढ़ें: WWE ने Roman Reigns-Brock Lesnar के SummerSlam 2026 के असली प्लान को किया रद्द, फैंस को लगा बड़ा झटका
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
17 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines