Brock Lesnar का अब तक कैसा है WWE SummerSlam में रिकॉर्ड? जानिए किन रेसलर्स ने दी करारी हार
WWE SummerSlam को लेकर हर साल फैंस बहुत उत्साहित रहते हैं. दिग्गज ब्रॉक लैसनर का इस शो में हमेशा तगड़ा प्रदर्शन रहा है. उन्होंने दिग्गजों के साथ मुकाबले लड़े हैं. आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि लैसनर का SummerSlam में रिकॉर्ड कैसा रहा है.

Brock Lesnar: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 होने वाला है. 1 और 2 अगस्त को इसका आयोजन होगा. कंपनी द्वारा धीरे-धीर ब्लॉबस्टर मैच कार्ड तैयार किया जा रहा है. खैर दिग्गज ब्रॉक लैसनर का भी वहां पर मैच होने वाला है. उनकी टक्कर हैल इन ए सैल मैच में ओबा फेमी के साथ होगी. फेमी के साथ उनका ये तीसरा मुकाबला है. खैर SummerSlam इवेंट लैसनर के लिए हमेशा बढ़िया रहा है. बड़े मुकाबलों में उन्होंने जीत दर्ज की है. यहां हम आपको द बीस्ट के अब तक SummerSlam में किए गए प्रदर्शन की पूरी जानकारी देंगे. (Photo: WWE.com)
2002
2 / 13ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam में अपना पहला मैच 2002 में लड़ा था. वहां पर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए उनका मुकाबला द रॉक के साथ हुआ था. लैसनर ने मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की. इस मैच को जीतने के बाद लैसनर रेसलिंग वर्ल्ड में छा गए थे. (Photo: WWE.com)
2003
3 / 132003 के SummerSlam में ब्रॉक लैसनर और कर्ट एंगल के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. इस मैच में दोनों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था. युवा लैसनर ने एंगल को खूब टक्कर दी थी. अंत में लैसनर को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. (Photo: WWE.com)
2012
4 / 132012 के SummerSlam में ब्रॉक लैसनर का मैच ट्रिपल एच के साथ हुआ था. दोनों के बीच नो-DQ मुकाबला हुआ. लैसनर और द गेम ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. अंत में लैसनर ने शानदार जीत हासिल कर अपने परचम लहराया. (Photo: WWE.com)
2013
5 / 13SummerSlam 2013 में ब्रॉक लैसनर की टक्कर सीएम पंक के साथ हुई थी. इन दोनों के बीच भी नो-DQ मुकाबला हुआ था. मुकाबले में लैसनर ने जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी की वाहवाही लूटी थी. लैसनर ने अंत में पंक को धूल चटाई. (Photo: WWE.com)
2014
6 / 13SummerSlam 2013 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला जॉन सीना के साथ हुआ था. दोनों के बीच WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. लैसनर ने इस मैच में जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ था. (Photo: WWE.com)
2015
7 / 132015 के SummerSlam में ब्रॉक लैसनर का सिंगल्स मैच द अंडरटेकर के साथ हुआ था. दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. कंपनी ने इनकी राइवलरी को काफी लंबा खींचा. अंत में रेफरी के निर्णय से लैसनर को हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)
2016
8 / 13SummerSlam 2016 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला रैंडी ऑर्टन के साथ हुआ था. इस मैच में लैसनर ने जीत हासिल की थी. दरअसल मैच के दौरान लैसनर ने गुस्से में आकर ऑर्टन के सिर पर खूब पंच मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया था. इसके बाद रेफरी को बड़ा निर्णय लेना पड़ा. (Photo: WWE.com)
2017
9 / 13SummerSlam 2017 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, समोआ जो और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच मैच हुआ था. इस मैच में सभी स्टार्स ने अपना दम दिखाया. अंत में लैसनर ने धमाकेदार जीत हासिल कर टाइटल अपने पास ही रखा. (Photo: WWE.com)
2018
10 / 13SummerSlam 2018 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस के साथ हुआ था. इस मैच में दोनों का प्रदर्शन रहा. हालांकि, लैसनर को अंत में झटका लगा. उन्हें रेंस के खिलाफ टाइटल को हारना पड़ा. कंपनी ने रोमन को तगड़ा पुश दिया. (Photo: WWE.com)
2019
11 / 13SummerSlam 2019 में ब्रॉक लैसनर की टक्कर सैथ रॉलिंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुई थी. रॉलिंस ने इस मैच में अपना दम दिखाया. उन्हें लैसनर को हराने के लिए खूब मेहनत की. रॉलिंस ने लैसनर को लो-ब्लो भी लगाया. अंत में रॉलिंस नए चैंपियन बने. (Photo: WWE.com)
2022
12 / 13SummerSlam 2022 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच हुआ. मुकाबले में लैसनर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. रेंस के अन्य साथियों ने भी मैच में दखलअंदाजी की. इस वजह से अंत में लैसनर को हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)
2023
13 / 13SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ हुआ था. दोनों ने एक-दूसरे पर कड़े प्रहार किए. अंत में कोडी को जीत मिली. मैच के बाद लैसनर ने कोडी का हाथ ऊपर उठाकर उन्हें सम्मान दिया. इस पल को देखकर सभी खुश हो गए थे. (Photo: WWE.com)