WWE ने Roman Reigns-Brock Lesnar के SummerSlam 2026 के असली प्लान को किया रद्द, फैंस को लगा बड़ा झटका

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. फैंस इसे लेकर उत्साहित हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी वहां पर एक्शन में दिखेंगे. खैर इनके ऑरिजिनल प्लान को लेकर रिपोर्ट में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6

WWE SummerSlam 2026: WWE में इस समय SummerSlam 2026 का शानदार बिल्डअप हो रहा है. 1 और 2 अगस्त को फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. आप जानते हैं कि पिछले कुछ सालों से इस शो का आयोजन दो दिन का हो रहा है. इस बार समर की सबसे बड़ी पार्टी में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का मैच भी होगा. दोनों ने के तगड़े मुकाबले बुक किए गए हैं. हालांकि, कंपनी ने इनके लिए पहले कुछ और प्लान बनाया था. WWE ने इनके ऑरिजिनल प्लान को अंतिम समय में रद्द कर दिया. आइए आपको बताते हैं कि रिपोर्ट में क्या अपडेट सामने आया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस के लिए क्या था प्लान?

रोमन रेंस के लिए क्या था प्लान?2 / 6

SelfMadePW की रिपोर्ट के अनुसार WWE ने पहले SummerSlam 2026 में रोमन रेंस का मैच गुंथर के साथ बुक किया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी कारण से कंपनी ने इस मुकाबले को रद्द कर दिया. इसके पीछे की असली वजह किसी को भी नहीं पता है. कंपनी ने अंतिम समय में रेंस के प्लान में बदलाव कर दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर का ऑरिजिनल प्लान

ब्रॉक लैसनर का ऑरिजिनल प्लान3 / 6

WWE ने ब्रॉक लैसनर के लिए भी SummerSlam 2026 में अलग प्लान बनाया था. SelfMadePW के मुताबिक कंपनी ने लैसनर और गुंथर के बीच मैच के बारे में भी सोचा था. ये मुकाबला शायद गुंथर का रोमन रेंस की राइवलरी के बाद होना था. इनमें से कोई भी मैच अभी तक नहीं हुआ है. ना ही कंपनी ने इसके आगे होने के संकेत दिए है. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस का होगा खतरनाक मैच

रोमन रेंस का होगा खतरनाक मैच4 / 6

SummerSlam 2026 में रोमन रेंस का मुकाबला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस के साथ बुक किया गया है. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में दोनों के बीच ब्रॉल भी हुआ. वहां पर रॉलिंस का दबदबा देखने को मिला. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर भी दिखाएंगे दम

ब्रॉक लैसनर भी दिखाएंगे दम5 / 6

SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर का भी बड़ा मुकाबला होने वाला है. उनकी टक्कर ओब फेमी के साथ होगी. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच बुक किया गया है. लैसनर और फेमी के बीच तीसरा मैच होने जा रहा है. इससे पहले दोनों एक-एक मुकाबला जीत चुके हैं. देखना होगा कि इस बार कौन बाजी मारेगा. (Photo: WWE.com)

क्या लैसनर होंगे रिटायर?

क्या लैसनर होंगे रिटायर?6 / 6

ओबा फेमी के खिलाफ होने वाला मैच लैसनर का आखिरी भी हो सकता है. रेसलमेनिया 42 में लैसनर ने रिटायरमेंट के संकेत दिए थे. हालांकि, उन्होंने बाद में वापसी कर ली. इस बार वो रिटायर हो सकते हैं. ऐसा होने की बहुत ज्यादा संभावनाएं नज़र आ रही हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन