WWE में John Cena के विरोधी का दावा, करियर के आखिरी मैच में बुरी तरह हराने की खाई कसम

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना और गुंथर के बीच मैच होगा. यह सीना के करियर का आखिरी मैच है. इससे पहले द रिंग जनरल ने उन्हें खतरनाक धमकी दी है.

WWE

जॉन सीना को मिली धमकी

John Cena: Saturday Night’s Main Event के बाद WWE में जॉन सीना का जलवा देखने को नहीं मिलेगा. आगामी 13 दिसंबर को वह अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. उनका अंतिम विरोधी भी तय हो गया है. SmackDown के एपिसोड में गुंथर ने एलए नाइट को द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हराकर सीना को रिटायर करने की उपलब्धि प्राप्त की. सीना को अब कड़ी टक्कर मिलने वाली है. नाइट को हराने के बाद द रिंग जनरल ने जॉन को बुरी तरह हराने का दावा कर दिया है.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार गुंथर ने जॉन सीना को दिया संदेश

SmackDown में गुंथर और एलए नाइट के बीच जबरदस्त मैच हुआ. दोनों ने मैच में जीत हासिल करने के लिए तगड़े मूव्स लगाए. कई लोगों को लगा था कि द रिंग जनरल के सामने नाइट टिक नहीं पाएंगे, लेकिन मेगास्टार ने अपना खूब दम दिखाया. गुंथर ने नाइट के ऊपर चॉप्स की बौछार की. नाइट ने भी गुंथर को BFT से धराशाई किया. दोनों के बीच मुकाबला काफी लंबा रहा. अंत में गुंथर के स्लीपर होल्ड लॉक से नाइट नहीं बच पाए और उन्हें टैपआउट करना पड़ा.

विज्ञापन

गुंथर ने Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना को भी टैपआउट कराने की कसम खा ली है. नाइट को हराने के बाद उन्होंने कहा,”उम्मीद है जॉन सीना आपने ध्यान दिया होगा. Saturday Night’s Main Event में आखिरकार तुम हार मान ही जाओगे. मैं तुम्हें टैपआउट के जरिए करारी हार दूंगा”. आपको बता दें बहुत कम रेसलर हैं जिन्होंने अपने करियर में सीना को टैपआउट किया है. देखना होगा कि गुंथर यह कारनामा कर पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन

द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट में गुंथर ने किया शानदार प्रदर्शन

जॉन सीना के द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट में 16 स्टार्स ने हिस्सा लिया था. गुंथर ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए वापसी की. उन्होंने पहले राउंड में इवांस को हराया. गुंथर ने दूसरे राउंड में कार्मेलो हेज को मात दी थी. वहीं Raw के लेटेस्ट एपिसोड में सेमीफाइनल मैच में गुंथर ने सोलो सिकोआ को धराशाई किया था. गुंथर ने अब फाइनल भी जीत लिया है. उनका पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. सभी मैचों में उन्होंने एकतरफा जीत हासिल की.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ