Former WWE Star: मौजूदा समय में WWE के कई पूर्व स्टार्स AEW में काम कर रहे हैं. टोनी खान द्वारा इन्हें अच्छा पैसा मिल रहा है. अब एक पूर्व WWE स्टार बैरन कॉर्बिन ने AEW में डेब्यू कर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. आप जानते हैं कि 2012 से 2024 तक कार्बिन ने WWE में बढ़िया काम किया. WWE के बड़े रेसलर्स को वो हरा चुके हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम रोमन रेंस का है. कॉर्बिन ने WWE में अलग तरह के कैरेक्टर निभाए थे. उन्होंने NXT में भी अपना दम दिखाया था. बतौर हील उनका काम सभी ने पसंद किया था. अब उनका जलवा AEW में देखने को मिलेगा.
बैरन कॉर्बिन ने AEW में रखा कदम
बैरन कॉर्बिन ने Dynamite एपिसोड से पले एक प्री-शो मैच के जरिए AEW में अपना डेब्यू किया. कॉर्बिन को बिशप डायर नाम से जाना जाता है. नवंबर, 2024 में उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE को अलविदा कह दिया था. इसके बाद उन्होंने MLW सहित कुच अन्य कंपनियों में काम किया. पिछले कुछ समय से अफवाहें आ रही थीं कि कॉर्बिन AEW में जा रहे हैं. AEW के बैकस्टेज को कई बार दिखाई दिए थे. इस बार कॉर्बिन Dynamite के लाइव शो से पहले हुए मैच में दिखाई दिए. कॉर्बिन ने मार्टिन स्टोन और बेटर टुगेदर के साथ मिलकर बिली गन, ऑस्टिन गन, ब्रैडी बुकर और एलीजा ड्रेगो के खिलाफ मुकाबला लड़ा. कॉर्बिन और उनके साथियों को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज Brock Lesnar की बेटी ने शॉट पुट की दुनिया में बजाया डंका, कायम किए कभी न टूट पाने वाले रिकॉर्ड!
WWE में बैरन कॉर्बिन का करियर कैसा रहा?
बैरन कॉर्बिन ने WrestleMania 32 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था. उन्होंने आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच जीता. कॉर्बिन ने 2017 में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता था. 2018 में उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमाया. WrestleMania 35 में कॉर्बिन ने कर्ट एंगल को हराकर अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की. 2019 में कॉर्बिन ने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट भी जीता था. खैर अब कॉर्बिन ने AEW में कदम रख लिया है. देखना होगा कि उनका आगे का करियर कैसा रहता है.
ये भी पढ़ें:-Triple H के फेवरेट रेसलर ने अचानक WWE को कहा अलविदा, 11 साल का शानदार करियर हुआ खत्म!
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
23 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines